रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी इसी साल 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। इससे पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में दोनों की सगाई हुई थी। अब शादी की तारीख और जगह तय होने के बाद दोनों ही परिवारों में जश्न का माहौल है और शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। रिंकू की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स की टीम UPT20 लीग 2026 की चैंपियन बनी थी

पिता के निधन की वजह से शादी को टालना पड़ा था

पहले दोनों की शादी जून 2026 में तय हुई थी, लेकिन रिंकू के पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन हो जाने के कारण इसे टालना पड़ा। उनके पिता की अंतिम इच्छा अपने बेटे की शादी देखने की थी, पर अफसोस कि शादी से पहले ही वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के जाने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी आगे बढ़ा दी गई और अब यह दिसंबर में तय हुई है। हालांकि अभी मेहमानों की सूची तो सामने नहीं आई है, पर दोनों ही तरफ से शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं।

लखनऊ के द सेंट्रम’ होटल में हुई थी सगाई 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई जून 2025 में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई थी। इस खास मौके पर कई बड़ी हस्तियां मौजूद रही थीं। मेहमानों में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एक्ट्रेस जया बच्चन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसी चर्चित हस्तियां शामिल थीं। अखिलेश यादव ने तो रिंकू और प्रिया के साथ तस्वीरें खिंचवाकर उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दी थीं।

प्रिया सरोज हैं सांसद

रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और वे भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन टी20 खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की एक युवा सांसद हैं, जिनकी यूपी की राजनीति में अच्छी पहचान है। प्रिया सरोज साल 2024 में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत हासिल कर संसद पहुंचीं। 4 दिसंबर को होने वाली इस शादी में दोनों के रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। खेल और राजनीति के इस मिलन को लेकर दोनों ही क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी और उत्साह है।

यह भी पढ़ें

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच LIVE, नहीं खर्च होगा एक भी पैसा

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-15t193653-1789481184.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!