रिजवान-इमाम का करियर खत्म होने की कगार पर, ड्रेसिंग-रूम से जानकारी लीक होने के आरोपों में NCCIA ने की पूछताछ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनका बोर्ड पिछले काफी समय से लगातार खबरों में बना हुआ है, जिसके पीछे बड़ी वजह इंग्लैंड दौरे के बीच स्क्वाड से अचानक 7 खिलाड़ियों को वापस घर बुलाना रहा है। पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की जारी सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया जिसमें उनके अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का नाम भी शामिल था। इन दोनों प्लेयर्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा भी देखने को मिली जिसमें अब इनका करियर भी खतरे में दिख रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने जहां दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर रिव्यू शुरू कर दिया है तो वहीं रिजवान और इमाम को ड्रेसिंग-रूम से जानकारी लीक होने के आरोपों को लेकर पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम जांच एजेंसी यानी NCCIA के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ा।

पीसीबी की शिकायत के बाद रिजवान और इमाम से की गई पूछताछ

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी बाहर आने की शिकायत सामने आई थी, जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शिकायत पर अब इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान से साइबर क्राइम एजेंसी ने 10 सितंबर को पूछताछ की। पाकिस्तानी न्यूज पेपर द डॉन के अनुसार पीसीबी ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि अनुशासन और व्यवहार से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के बाद एक आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है, जिसकी इंटरनल जांच चल रही है। वहीं इमाम और रिजवान से हुई NCCIA की पूछताछ को लेकर PCB के प्रवक्ता ने माना कि कुछ क्रिकेटरों को लेकर जांच की जा रही है, जिसमें अभी बोर्ड इसको लेकर कोई बयान नहीं देना चाहता है।

दोनों खिलाड़ियों के फोन NCCIA के पास हैं जमा

इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान को NCCIA से मिले नोटिस के बाद 10 सितंबर को लगभग चार घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं PCB ने पहले ही दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन को NCCIA को सौंप दिए थे, जिनकी फोरेंसिक जांच भी की जा सकती है। वहीं इमाम और रिजवान ने NCCIA को लिखित जवाब देने के लिए पूछताछ के बाद समय मांगा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को इस तरह की जांच से गुजरना पड़ रहा है। बता दें कि रिजवान और इमाम अपने खराब प्रदर्शन के चलते आलोचकों के निशाने पर भी थे।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन के पास अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में धोनी से आगे निकलने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 10 रन

वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका, कहीं श्रेयस अय्यर चूर- चूर ना कर दें सपना

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/imam-ul-haq-and-mohammad-rizwan-1-1789110808.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!