रूस का बमवर्षक विमान Tu-95 क्रैश, 6 लोगों की मौत, परमाणु हथियार ले जाने में था सक्षम

मॉस्को: रूस से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रूस का बमवर्षक विमान Tu-95 क्रैश हो गया है। इस हादसे में चालक दल के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। बता दें कि ये विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान हादसे का शिकार हुआ और इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम था।

कहां हुआ हादसा?

बमवर्षक विमान रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से अमूर क्षेत्र के एक निर्जन इलाके में हादसे का शिकार हुआ है। रक्षा मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और चालक दल का एक सदस्य घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 

क्या विमान के अंदर मौजूद थे हथियार?

रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस बमवर्षक विमान में हथियार मौजूद नहीं थे लेकिन अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हादसा कैसे हुआ। मंत्रालय का कहना है कि इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की टीम बनाई गई है और उसे मौके पर भेजा गया है।

शुरुआती जानकारी में क्या सामने आया?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, Tu-95 बॉम्बर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि टकराने के बाद विमान के फ्यूल टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई और मलबा आग की लपटों में घिर गया। विमान में सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई; इनमें से दो की मौत अस्पताल ले जाते समय चोटों के कारण हुई बताई जा रही है। बचा हुआ क्रू मेंबर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए बाहर निकाला गया। हादसे के हालात के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि रूस के लिए वाकई ये एक बड़ी घटना है क्योंकि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, वह इतना पावरफुल था कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम था। ऐसे में इस मामले की जांच में कई अहम बातें निकलकर सामने आ सकती हैं। 

इससे पहले अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया था और इसका वीडियो भी सामने आया था। (इनपुट- AP के हवाले से)

ये भी पढ़ें-

उड़ान के बीच विमान में आई ऐसी खराबी, कांगो की सेना के 2 अफसरों समेत 14 की दर्दनाक मौत

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/russian-nuclear-1790731024.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!