अरबाज खान की बेटी की पहली बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, आयुष शर्मा-अर्पिता समेत कई स्टार्स ने बढ़ाई महफिल की रौनक

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का जन्म 5 अक्टूबर, 2025 को हुआ था। आज कपल की बेटी एक साल की हो गई हैं और उन्होंने पूरे परिवार के साथ इसका जश्न मनाया। यह खास मौका परिवार के लिए एक खूबसूरत पल बन गया, जब परिवार के साथ कई सितारे भी सिपारा का पहला जन्मदिन खास और यादगार बनाने के लिए एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर अरबाज खान की बेटी के पहले जन्मदिन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो इस वक्त खूब वायरल हो रहे हैं। सलमान खान भी अपनी भतीजी सिपारा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

अरबाज खान की बेटी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का दिखा स्वैग

अरबाज खान और शूरा खान ने आज यानी 5 अक्टूबर को अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नजर आए। सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान और हेलन भी पोती की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। भतीजी सिपारा की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने भी स्वैग एंट्री ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप भाईजान को ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में पार्टी में शिरकत की।

अरबाज खान की बेटी की बर्थडे पार्टी में सितारों ने की शिरकत

अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री बांद्रा में अरबाज खान और शूरा खान की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। दूसरी ओर, इस जश्न में खूबसूरत यूलिया वंतूर भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर उनका स्टाइलिश फैशन चॉइस सभी का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने सिपारा कान के जन्मदिन के लिए रेड आउटफिट चुना था।

हेलन जी मुंबई में अरबाज खान और शूरा खान की बेटी के जन्मदिन पर पहुंचीं। वहीं सोहेल खान अपने बेटे योहान खान के साथ सिपारा खान के जन्मदिन पर पहुंचे। इस खास मौके पर निर्वाण खान भी नजर आए।

सलीम खान साहब और सुशीला चरक जी अपनी पोती के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए साथ पहुंचे। कैमरे में परिवार का यह खूबसूरत पल कैद हो गया। इस यादगार और शानदार जश्न में कृतिका कामरा और गौरव कपूर को भी देखा गया।

1 साल की हुई अरबाज और शूरा की बेटी

अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक निजी निकाह समारोह में शादी की और 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपारा खान का स्वागत किया। दोनों ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, जो 5 अक्टूबर 2026 को एक साल की हो चुकी है।

ये भी पढे़ं – हाथों में अपनी बेटी को लेकर घर के लिए निकले अरबाज खान, फैन्स को पसंद आया पिता का प्यारा अंदाज, वायरल है वीडियो

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!