वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद उछल रहे थे सैम अयूब, अभिषेक शर्मा ने निकाल दी सारी ऐंठ

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी लेकिन वह तेज शुरुआत के बाद सिर्फ 15 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे, जिसमें उनको पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने आउट किया। वैभव का विकेट लेने के बाद सैम अयूब काफी भद्दे तरीके से उसका जश्न मनाते हुए दिखाई दिए जो वैभव के साथ ओपनिंग में उतरे अभिषेक शर्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने उसी ओवर में स्ट्राइक मिलने के बाद सैम अयूब की पूरी ऐंठ निकाल दी।

अभिषेक ने जड़े लगातार दो चौके और एक छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग में तेज शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए दो ओवर्स में ही 28 रन जोड़ दिए थे, जिसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद जो सैम अयूब ने फेंकी उसपर वैभव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे और 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इसी ओवर की दूसरी गेंद का सामना कर रहे संजू सैमसन ने एक रन लेने के साथ अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक दे दी। तीसरी गेंद खाली गई तो वहीं चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ दनदनाता छक्का जड़ दिया, पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाने के साथ ओवर की आखिरी गेंद को भी बाउंड्री के लिए पहुंचा दिया। इस तरह ओवर में एक विकेट लेने के बावजूद सैम अयूब रनों की गति को धीमा करने में कामयाब नहीं हो सके और 15 रन अपने इस ओवर में दे दिए।

पाकिस्तान के खिलाफ फिर दिखा अभिषेक शर्मा का विस्फोटक अंदाज

अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एकबार फिर बल्ले से विस्फोटक अंदाज देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने इस मैच में सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की बेहतरीन विस्फोटक पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में किसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दो फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी करने में भी कामयाब हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, टीम में हुए 6 बदलाव

फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी आया यह नियम, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सुपर-7 में इस तरह होगा 7वीं टीम का फैसला

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/abhishek-sharma-and-saim-ayub-1791004321.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!