श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के शेड्यूल का ऐलान, ODI ट्राई सीरीज में इंग्लैंड भी देगी टक्कर

श्रीलंका की क्रिकेट टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान के लंबे और व्यस्त दौरे पर होगी। श्रीलंका क्रिकेट यानी SLC ने पाकिस्तान दौरे के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। करीब 6 हफ्ते तक चलने वाले इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच T20I और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यही नहीं, पाकिस्तान में ODI ट्राई सीरीज भी खेली जाएगा, जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें शिरकत करेंगी।

श्रीलंका की टीम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी और दौरे की शुरुआत 9 अक्टूबर से तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा T20 मैच 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 13 अक्टूबर को होगा। इसके बाद ODI ट्राई सीरीज का रोमांच शुरू होगा, जिसमें मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ इंग्लैंड भी हिस्सा लेगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। इसके बाद 22 अक्टूबर को इसी मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी।

31 अक्टूबर को ट्राई सीरीज का फाइनल

ट्राई सीरीज के बाकी मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका 27 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे, जबकि 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर में खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में लोकल टीम पैट्रन्स XI के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। पहला टेस्ट 9 नवंबर से रावलपिंडी और दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से लाहौर में खेला जाएगा। श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा 21 नवंबर को समाप्त होगा।

पिछले दौरे में श्रीलंका को मिली थी हार

श्रीलंका की टीम ने आखिरी बार नवंबर 2025 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज के बाद T20I ट्राई सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने ODI सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था और बाद में T20I ट्राई सीरीज का फाइनल भी अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल थे। इसके बाद जनवरी 2026 में पाकिस्तान ने श्रीलंका का दौरा किया था। दांबुला में खेली गई तीन मैचों की T20I सीरीज 1-1 से बराबर रही, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे का फुल शेड्यूल

PAK vs SL T20I सीरीज

  • 09 अक्टूबर 2026: पहला T20I, रावलपिंडी
  • 11 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I, रावलपिंडी
  • 13 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I, रावलपिंडी

ODI ट्राई सीरीज 

  • 18 अक्टूबर 2026: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी
  • 22 अक्टूबर 2026: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी
  • 27 अक्टूबर 2026: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, लाहौर
  • 29 अक्टूबर 2026: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 31 अक्टूबर 2026: फाइनल, लाहौर

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज

  • 9 से 13 नवंबर: पहला टेस्ट, रावलपिंडी
  • 17 से 21 नवंबर: दूसरा टेस्ट, लाहौर

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जिम्बाब्वे के कप्तान की वापसी

दिल्ली में होने वाली IND vs AFG T20I सीरीज के पहले T20I मैच की बदलेगी तारीख? आ गया बड़ा बयान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/sl-vs-pak-1789063510.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!