श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की ‘स्त्री 3’ कब आएगी? प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने तीसरे पार्ट पर दिया बड़ा अपडेट

हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी का एक और चैप्टर दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। हाल ही में प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को लेकर बात की और कन्फर्म किया कि ‘स्त्री 3’ 2028 में आएगी और राजकुमार राव इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के जरिए फिर दर्शकों के बीच धूम मचाएंगे। दिनेश विजान ने हाल ही में ये खुलासा किया। इवेंट के दौरान दिनेश विजान और राजकुमार राव ने फ़्रैंचाइजी की पहली फिल्म से लेकर अब तक के सफर के बारे में बात की और फिल्म के तीसरे भाग से जुड़ी जानकारी साझा की।

‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट तैयार है

दिनेश विजान ने FICCI फ्रेम्स के दौरान ‘स्त्री 3’ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि निर्देशक अमर कौशिक ने स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि फिल्म में वो सारी जानी-पहचानी चीजें होंगी जिन्हें दर्शक ‘स्त्री’ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसकी कहानी अब एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी एक ऐसी दिशा में आगे बढ़ेगी जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और इस बार भी फिल्म में राजकुमार मुख्य भूमिका में होंगे।

क्या बोले दिनेश विजान?

मैडॉक फ़िल्म्स के दिनेश विजान ने स्त्री 3 के बारे में बात करते हुए कहा, ”स्त्री 3′ 2028 में रिलीज होगी। अगर मैंने और कुछ कहा, तो वे (अमर कौशिक) मुझसे नाराज हो जाएंगे, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी इसकी स्क्रिप्ट पूरी की है। उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज़्यादा स्पॉइलर दे देता हूं, लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि स्त्री 3 में आपको वे सभी चीजें मिलेंगी जो आपको पसंद आई थीं। हालांकि, फिल्म कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी, यह पूरी तरह से एक सरप्राइज होगा। इसलिए, मुझे लगता है कि यह 2028 में इंडिपेंडेंस डे या क्रिसमस डे का एक अच्छा तोहफा हो सकता है।’

राजकुमार राव की ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी

ओरिजिनल ‘स्त्री’ फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी इस फ़िल्म की कास्ट का हिस्सा थे। छह साल बाद 2024 में ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी।

राजकुमार राव और दिनेश विजान की ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी

राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ में नजर आएंगे। फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ी घटनाओं को फिर से सामने ला रही है। राजकुमार राव फिल्म में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल एकमात्र जीवित बंदूकधारी अजमल कसाब के मुक़दमे में अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया था।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं ललित प्रभाकर, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में कसाब बन छोड़ेंगे छाप, TV से लेकर OTT तक रहा जलवा

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!