रोहित-कोहली को लेकर सवाल पर शुभमन गिल ने दिया करारा जवाब, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया, जिसमें तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें टीम इंडिया के दो अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर थी, जिसमें दोनों का शानदार फॉर्म देखने को मिला। वहीं तीसरे मुकाबले के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से कोहली और रोहित को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि इस सीरीज में आप सभी ने देखा कि दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों ने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की और वनडे वर्ल्ड कप 2027 में एक साल से भी कम समय पहले टीम में इन दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों की काबिलियत को लेकर कोई शक नहीं है।

दोनों ही खिलाड़ी काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से जब रोहित और कोहली को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि वह सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने रोहित भाई को पिछली चार पारियों में देखा है और यह उनका तीसरा शतक होता। तो इससे साफ है कि वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, विराट भाई भी और जब भी केएल को मौका मिला है तो उन्होंने भी टीम के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने पूरी कोशिश की है और शानदार बल्लेबाजी की।

अब वर्ल्ड कप से पहले प्रयोगों का समय नहीं

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान होने के साथ अब टीम इंडिया के पास तैयारी के लिए एक साल से भी कम का समय बचा है, ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कप्तान शुभमन गिल ने साफ कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब प्रयोग करने के लिए बहुत समय है। हम जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते हैं उम्मीद है कि अगली सीरीज से हमें सभी उपलब्ध खिलाड़ी मिल जाएंगे और हम उसी कॉम्बिनेशन के साथ खेलना शुरू करना चाहते हैं जिसके साथ हम वर्ल्ड कप में खेलना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें

विंडीज कप्तान ने तीसरे वनडे में जीत का श्रेय एमएस धोनी को दिया, बताया आखिर उनसे हुई बातचीत में मिली थी क्या सलाह

कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा – वर्ल्ड कप से पहले यह अच्छा संकेत नहीं

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/virat-kohli-and-rohit-sharma-5-1791088174.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!