भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर को क्रिकेट का इतिहास बदलकर रख दिया। ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए स्मृति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 30 साल की स्मृति ने अपने इंटरनेशनल करियर की 303वीं पारी में यह खास मुकाम हासिल किया। मिताली राज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन दर्ज थे, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए स्मृति ने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया।
मंधाना के बल्ले से निकले कई रिकॉर्ड्स
हांगकांग के खिलाफ स्मृति ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बनाए, बल्कि बल्ले से रनों की बारिश कर दी। उन्होंने 64 गेंदों में 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और सात छक्के शामिल रहे। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुईं, लेकिन तब तक भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुकी थीं। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 193/5 का स्कोर खड़ा किया।
स्मृति के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में मिताली राज 10868 रनों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 10740 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस ऐतिहासिक पारी के दौरान स्मृति ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शतकों की संख्या 18 पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ड्ट के नाम 17-17 शतक दर्ज हैं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- 18 – स्मृति मंधाना
- 17 – मेग लैनिंग
- 17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
- 17 – हेले मैथ्यूज
यही नहीं, स्मृति ने भारत के लिए महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 95 छक्के हो गए हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 89 छक्के लगाए हैं। स्मृति की 124 रनों की पारी महिला एशिया कप के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। उन्होंने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के 2024 में बनाए गए नाबाद 119 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का भी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
खतरे में मिताली का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस पारी के साथ स्मृति महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने अपने करियर का 93वां 50 से ज्यादा रन का स्कोर भी बनाया और मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने के मामले में अब मिताली और स्मृति संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम 93-93 पचास से ज्यादा रनों की पारियां दर्ज हैं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 93 – मिताली राज
- 93 – स्मृति मंधाना
- 80 – शार्लेट एडवर्ड्स
यह भी पढ़ें:
केएल, सिराज और पडिक्कल का दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखेगा जलवा! वैभव और ईशान पर सस्पेंस बरकरार
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, दो मैचों में लगा सके हैं केवल एक हाफ सेंचुरी
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/smriti-mandhana-3-1788455513.jpg








