प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को मैनेज करने और उन्हें कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी और आसनसोल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

हफ्ते में दो दिन चलाई जाएगी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आसनसोल के बीच शुरू होने वाली नई स्पेशल ट्रेन को हफ्ते में 2 दिन चलाया जाएगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आसनसोल तक जाने वाली ट्रेन 7 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलाई जाएगी। जबकि, आसनसोल से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक जाने वाली ट्रेन 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलाई जाएगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान उरई, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह, मधुपुर जंक्शन और चित्तरंजन रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

झांसी और आसनसोल से कब रवाना होगी ट्रेन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आसनसोल तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04185, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 09.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में, आसनसोल से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04186, आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को शाम 17.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को 19.10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

139 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं टाइम टेबल से जुड़ी सारी जानकारी

इस स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल जानने के लिए आप भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES की वेबसाइट पर जाकर भी इस स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/train-southernrail-7-1789378598.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!