श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, कुसल मेंडिस संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

श्रीलंका की टीम ने अभी कुछ दिन पहले ही भारत के खिलाफ घर पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसको 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम की हार लगभग तय दिख रही थी, लेकिन सोनल दिनुशा की नाबाद शतकीय पारी ने मुकाबले को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका अदा की थी। अब श्रीलंकाई टीम को तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और कप्तानी की जिम्मेदारी कुसल मेंडिस को सौंपी गई है। श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 15 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी।

दसुन शनाका की हुई वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो दोनों फॉर्मेट की सीरीज में कुसल मेंडिस जहां कप्तान संभालेंगे तो वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी चरिथ असलंका को सौंपी गई है। वहीं वनडे स्क्वाड में पूर्व कप्तान दसुन शनाका की वापसी हुई है, जबकि टी20 सीरीज के लिए वह अपनी जगह बचा पाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरे के साथ श्रीलंकाई टीम की साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी शुरू कर देगी। टी20 सीरीज के लिए लाहिरू उदारा और थारिन्दु रथनायके को टी20 टीम शामिल किया गया है, जबकि पवन रथनायके, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को केवल वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। श्रीलंका पिछले 12 सालों में इंग्लैंड में अब तक कोई भी सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सका है जिसमें उसकी नजरें इस सूखे को खत्म करने पर रहने वाली हैं।

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच – 15 सितंबर, साउथेम्प्टन
  • दूसरा टी20 मैच – 17 सितंबर, कार्डिफ
  • तीसरा टी20 मैच – 19 सितंबर, मैनचेस्टर
  • पहला वनडे मैच – 22 सितंबर, चेस्टर ली स्ट्रीट
  • दूसरा वनडे मैच – 24 सितंबर, लीड्स
  • तीसरा वनडे मैच – 27 सितंबर, द ओवल

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामेंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लागे, महेश तीक्ष्णा, सचिन्दु कोलोम्बेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरु उडारा, कामेंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, थारिंडु रथनायके, दुष्मांता चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, बिनौरा फर्नांडो।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी टीम में चल रही उठापटक के बीच बाबर आजम को आ गया बुखार, एजबेस्टन टेस्ट में क्या बदलेगा कप्तान?

इमाम उल हक पाकिस्तान लौटे, बढ़ने वाली हैं मुश्किलें; PCB करेगा अपने बहानेबाज खिलाड़ी के इंजरी पैटर्न की जांच

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/kusal-mendis-1-1788338230.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!