इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा ODI सीरीज के बाकी मैचों से बाहर

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे पर चोट ने मेहमान टीम की परेशानी बढ़ा दी है। स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की ODI सीरीज के बाकी मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। अभ्यास सत्र के दौरान कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पहले ODI से बाहर रखा गया था और अब पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इस खबर से श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम सीरीज का पहला मैच हार चुकी है।

श्रीलंका लौटेंगे हसरंगा

दरअसल, हसरंगा पहले ODI से पहले अभ्यास कर रहे थे, तभी उन्हें परेशानी महसूस हुई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मुकाबले में उतारने के बजाय आराम देने का फैसला किया। हालांकि, उनकी स्थिति को देखते हुए अब उन्हें बाकी सीरीज के लिए भी अनुपलब्ध घोषित कर दिया गया है। हसरंगा अब इंग्लैंड से वापस श्रीलंका लौटेंगे, जहां वह अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम शुरू करेंगे। श्रीलंकाई टीम के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि हसरंगा गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी अहम योगदान कर सकते हैं।

चोट के चलते पहले भी बाहर हो चुके हैं हसरंगा

वानिंदु हसरंगा के लिए चोट के कारण मैदान से बाहर होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी चोटों ने उनके कई अहम टूर्नामेंट प्रभावित किए हैं। 2023 ODI वर्ल्ड कप से पहले उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भी हसरंगा को हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में चोटिल होने के बाद वह टूर्नामेंट के बाकी मैच नहीं खेल पाए थे। अब इंग्लैंड दौरे पर कमर के निचले हिस्से में दर्द की समस्या ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। श्रीलंका की टीम को ODI सीरीज के बाकी मुकाबलों में हसरंगा के बिना ही रणनीति तैयार करनी होगी। वहीं, हसरंगा की प्राथमिकता अब पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करने की होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए श्रीलंका का स्काड: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दासुन शनाका, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलोम्बेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

यह भी पढ़ें:

मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे सेंचुरी ठोककर मचाया तहलका, 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

हेली मैथ्यूज ने ODI क्रिकेट में मचाया तहलका, 28 चौकों-छक्कों से ठोक दिए 182 रन, 13 साल पुराना कीर्तिमान चकनाचूर

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/wanindu-hasranga-1790260337.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!