Stock Market Today 23 September, 2026: मामूली बढ़त लेकर खुला बाजार, लाल निशान में खुले इन्फोसिस-टीसीएस के शेयर

Stock Market Today 23 September, 2026: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर मामूली तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों- इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

119 अंकों की बढ़त लेकर खुला सेंसेक्स

हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 119.24 अंकों (0.16%) की तेजी के साथ 74,648.32 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 23.15 अंकों (0.10 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 23,352.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

निफ्टी के 36 स्टॉक्स ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स में शानदार तेजी

हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 2.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 0.0.29 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

बुधवार को तेजी के साथ खुले सेंसेक्स के ये शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 1.39 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत, टाइटन 0.79 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.78 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.64 प्रतिशत, ट्रेंट 0.62 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.50 प्रतिशत, एसबीआई 0.46 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.46 प्रतिशत, एलएंडटी 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.32 प्रतिशत, इंडिगो 0.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.27 प्रतिशत, सन फार्मा 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.20 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 प्रतिशत, एटरनल 0.16 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत, आईटीसी 0.08 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.06 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.03 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

लाल निशान में खुले टीसीएस, एक्सिस बैंक समेत ये शेयर

इनके अलावा, आज टीसीएस के शेयरों ने 0.19 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत और बीईएल के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। टेक महिंद्रा के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

ये भी पढ़ें

14 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 24 से 27 सितंबर तक डायवर्ट रहेंगी गोरखपुर-गोंडा से गुजरने वाली गाड़ियां



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/share-pixabay-1-1790136520.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!