Stock Market Today 5 October, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 50 ने 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बैंकिंग स्टॉक्स ने शानदार शुरुआत की। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। जबकि, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा के शेयर बड़ी गिरावट के साथ खुले।
431 अंकों की बढ़त लेकर खुला सेंसेक्स
हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 431.25 अंकों (0.60%) की तेजी के साथ 72,340.95 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 110.45 अंकों (0.49 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 22,532.40 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे और शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजारों की छुट्टी थी।
निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों ने हरे निशान में की शुरुआत
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
बजाज फाइनेंस के शेयरों में शानदार तेजी
आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की प्रमुख एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 2.64 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
आज हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.68 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.47 प्रतिशत, आईटीसी 1.17 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.17 प्रतिशत, एलएंडटी 1.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.95 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.87 प्रतिशत, इंडिगो 0.79 प्रतिशत, एसबीआई 0.75 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.74 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.60 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.45 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.43 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.37 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.31 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.27 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.03 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.02 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
सोमवार को इन शेयरों ने किया निराश
वहीं दूसरी ओर, आज टेक महिंद्रा के शेयर 0.93 प्रतिशत, एटरनल 0.70 प्रतिशत, सन फार्मा 0.35 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत, टाइटन 0.22 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.19 प्रतिशत, ट्रेंट 0.09 प्रतिशत, बीईएल 0.08 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
ये भी पढ़ें
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/share-pti-3-1791172860.jpg










