भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, पूरन को मिला मेडन कॉल-अप

वेस्टइंडीज की टीम इस महीने के अंत में तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वनडे और टी20 सीरीज में शाई होप विंडीज टीम की कप्तानी करेंगे। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए पहले ही अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है

जॉन कैंपबेल की हुई वनडे टीम में वापसी

वनडे स्क्वॉड की बात करें तो वहां जॉन कैंपबेल की टीम में वापसी हुई है। वे हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वह चोट से उबरकर टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। अकीम ऑगस्टिस इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। अगस्त में हुई सर्जरी के बाद वे अभी अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया गया है, जो टॉप और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

कामिल पूरन को पहली बार मिली T20I टीम में जगह

टी-20 स्क्वॉड की बात करें तो ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज कामिल पूरन को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए नए और उभरते खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पारियों में 39 की औसत और लगभग 160 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस साल भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रहे क्वेंटिन सैम्पसन को भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर जेसन होल्डर को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टी20 टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

यह भी पढ़ें

58 गेंदों में टारगेट चेज कर इंग्लैंड बनी नंबर 1 टीम, T20I में खत्म हुई टीम इंडिया की बादशाहत

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तौहीद हृदोय और जैकर अली की हुई वापसी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-19t230439-1789839252.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!