NZ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को मिली जगह

भारतीय टीम इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए बीसीसीआई की सेलेक्शन कमिटी ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। इसके साथ ही लगभग 4 साल के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। हाल ही में भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया है। 

भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में खेला था आखिरी टी20 मैच

भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था और तब से वे टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, हाल ही में घरेलू मैचों में उन्होंने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल आरसीबी (RCB) को आईपीएल का खिताब जिताने में भी उनका बड़ा हाथ रहा। उनके इसी शानदार खेल को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने का यह शानदार मौका दिया है।

बिश्नोई को किया गया टीम से बाहर, वरुण चक्रवर्ती की हुई एंट्री

स्पिनर रवि बिश्नोई को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बिश्नोई एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए गोल्ड मेडल मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे। उनकी जगह टीम में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है, जो चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज से बाहर हैं। चोट से उबरने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

इंडिया ए स्क्वॉड का भी हुआ ऐलान

इसके साथ ही सिलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई है। इस टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, मानव सुथार  जैसे खिलाड़ियो को जगह मिली है। हालांकि पंत का चयन फिटनेस के अधीन हुआ है।

इंडिया ‘ए’ टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव को क्यों किया गया रणजी टीम से बाहर? MCA के अधिकारी ने बताया असली कारण

IND vs WI पहले टी20 में नमन धीर का हुआ डेब्यू, 9 दिनों के भीतर भारत के लिए खेले दो अलग-अलग फॉर्मेट

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-06t205705-1791300442.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!