वुमेंस एशिया कप में थाईलैंड ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मुकाबले में हांगकांग को दी मात

वुमेंस एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। थाईलैंड और हांगकांग के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट में थाईलैंड को 6 रनों से एक रोमांचक जीत मिली। थाइलैंड ने हांगकांग को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन हांगकांग 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और मैच 6 रन से हार गई। हांगकांग महिला टीम के खिलाफ यह थाईलैंड की 8वीं जीत है। एशिया कप में आज श्रीलंका और यूएई के बीच मैच खेला जाएगा।

आखिरी ओवर्स में हांगकांग के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

121 रन का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही और 1 रन के स्कोर पर ही मारिको हिल बिना कोई रन बनाए आउट हो गईं। इसके बाद केरी चान और यास्मिन दासवानी ने 28-28 रन बनाकर पारी को संभाला। आखिरी 5 ओवरों में हांगकांग को जीत के लिए 37 रन चाहिए थे और उनके 6 विकेट बाकी थे। हालांकि, थाइलैंड के गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की और हांगकांग को 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन पर ही रोक दिया। इस तरह थाइलैंड ने यह रोमांचक मैच जीत लिया। थाइलैंड की ओर से ओनिचा कामचोम्फु ने 3, फानिता माया ने 2, जबकि थिपात्चा पुत्थावोंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 1-1 विकेट चटकाए।

नारुएमोल चायवाई ने खेली शानदार पारी

हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। थाइलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन कप्तान नारुएमोल चायवाई ने बनाए। उन्होंने अपनी 31 गेंदों की पारी में 4 चौके और 2 छक्के ठोके। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 27 रन, फानिता माया ने 19 रन और अफिसरा सुवांचोनराठी ने 11 रन का योगदान दिया। इन 4 खिलाड़ियों के अलावा थाइलैंड का कोई भी दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं बना सका। हांगकांग की तरफ से मरीना लैम्प्लो ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं मेयी वाई सियू ने 3 विकेट और कैरी चान ने 2 विकेट हासिल किए। नारुएमोल चायवाई को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम, टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने किया सरेंडर, 110 रन पर ऑलआउट, 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी न छू सके

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-29t074755-1787969851.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!