कलाकार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें समर्पित किया ‘आशीर्वाद का दीया’ गाना, PM मोदी बोले- हर आशीर्वाद मेरे संकल्प को करता है मजबूत

आज PM नरेंद्र मोदी 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे को खास बनाने के लिए एक आर्टिस्ट ने उन्हें डेडिकेट करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से सॉन्ग तैयार किया है। इस गाने के जरिए कलाकार अमन पंत ने पीएम मोदी की लीडरशिप, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए किए गए कामों की तारीफ की है। प्रधानमंत्री मोदी के समर्थकों के बीच यह सॉन्ग चर्चा का विषय बना हुआ है।

हमेशा PM मोदी को कुछ खास समर्पित करना चाहते थे-कलाकार

ये गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने लिखा, ‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल-दर-साल देश की सेवा और काम करते हुए देखा है। हम हमेशा उन्हें कुछ खास समर्पित करना चाहते थे और आज हमें वह मौका मिला है। यह गाना आशीर्वाद का दीया इस महान देश के लिए उनकी 25 साल की सेवा को हमारा सम्मान है। जन्मदिन की बधाई हो। 17 सितंबर को हम आपके लिए एक दीया जला रहे हैं।’

हर आशीर्वाद मेरे संकल्प को करता है मजबूत- PM मोदी

इस गाने की तारीफ करते हुए PM मोदी ने लिखा, ‘कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं! Ashirwad Ka Diya प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।’

PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में हो रहे तमाम कार्यक्रम

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का उत्साह वाराणसी से गुजरात में उनके गृह नगर वडनगर तक नजर आ रहा है। काशी और उज्जैन सहित भारत के कई धार्मिक स्थलों पर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा-अर्चना हो रही है। तमाम शहरों में दीये जलाने की तैयारियां भी हैं। वहीं, वाराणसी से वडनगर तक Gen-Z की बाइक रैली निकालने का प्रोग्राम भी प्रस्तावित है।

BJP शुरू कर रही ‘संकल्प सेवा अभियान’

वहीं, BJP, प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे यानी आज से 17 अक्टूबर तक ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरू कर रही है। इस अभियान में भारत के अलग-अलग हिस्सों में जनकल्याण और सेवा से जुड़े कई प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी वर्कर्स और केंद्रीय मंत्री लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पब्लिक लाइफ के 25 साल पूरे होने के मौके पर आशीर्वाद का दीया जलाने का आह्वान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, अमित शाह बोले- ‘प्रधानमंत्री का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा’

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!