घुटनों और कोहनी का कालापन होगा दूर, बस घर पर बनाकर देखें ये होममेड स्क्रब

ज्यादातर लोग अपने चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों को चमकाने में लगे रहते हैं। लेकिन अक्सर लोग घुटनों और कोहनी को नज़रअंदाज कर देते हैं। ये शरीर के वो हिस्से हैं जिनकी ज्यादातर लोग देखभाल नहीं करते हैं। यही वजह है कि ये कुछ समय में काले पड़ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर पर होममेड स्क्रब तैयार कर आप कालापन आसानी से दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर कैसे स्क्रब तैयार कर सकते हैं। 

स्क्रब तैयार करने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच बारीक ओट्स पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • 1/2 चम्मच शहद
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी

होममेड स्क्रब बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में ओट्स ले लें। फिर इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि स्क्रब में ओट्स के टुकड़े बहुत मोटे न हों नहीं तो त्वचा छील सकती है। 

कैसे करें इस्तेमाल 
इसे इस्तेमाल करने से पहले कोहनी और घुटनों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को घुटने और कोहनी पर लगाएं। 1-2 मिनट तक इससे मसाज करें। इसके बाद इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं। 

ओट्स स्क्रब लगाने के फायदे

डेड स्किन से छुटकारा: ओट्स में नेचुरल एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं। इसके छोटे कण बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए कोहनी और घुटनों पर जमा डेड स्किन सेल्स को आसानी से हटा देते हैं।

कालापन कम करना: ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण त्वचा के कालेपन और पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करते हैं।

नमी बनाए: ओट्स में ‘बीटा-ग्लूकन’ होता है, जो पानी को सोखकर त्वचा के अंदर नमी बनाए रखता है। इससे कोहनी और घुटनों की रूखी त्वचा मुलायम होती है।

त्वचा की रंगत में सुधार: यह त्वचा से जमी हुई धूल-मिट्टी और मैल को निकालकर उसकी प्राकृतिक रंगत को वापस लाता है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!