गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला गाना, मेकर्स ने किया ऐलान, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायणः पार्ट 1’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस दिवाली पर साल की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है और इसी के साथ दर्शकों का इंतजार खत्म होगा। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता की। वहीं कन्नड़ सुपरस्टार इस मेगा बजट फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने इस भव्य फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कने और बढ़ा दी हैं। मेकर्स के एक हालिया पोस्ट के अनुसार गणेश चतुर्थी के मौके पर ‘रामायणः पार्ट 1’का पहला गाना रिलीज होगा।

गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला गाना

मेकर्स ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि ‘रामायण’ का पहला गाना कल यानी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हो रहा है। इस पोस्ट ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का म्यूजिकल सफर गणेश चतुर्थी से शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने अपने पोस्ट में गाने के रिलीज होने के समय और अन्य डिटेल भी साझा की है।

अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

मेकर्स द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर के साथ ‘रामायण’ की म्यूजिकल जर्नी शुरू की जाएगी। शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार सुबर 7:30 बजे पहले ‘सिया राम’ का पोस्टर जारी किया जाएगा और उसके बाद प्रभु श्रीराम को म्यूजिकल ऑफरिंग यानी पहले गाने ‘जय जय राम’ की झलक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। मेकर्स ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उनका मानना है कि हर शुभ काम की शुरुआत गणपति के आह्वान से होती है, इसलिए गणेश चतुर्थी पर ही ‘रामायण’ की म्यूजिकल जर्नी का बी आगाज किया जा रहा है।

म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज आए साथ

रामायण का पहला गाना बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसके लिए म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज एक साथ आए हैं। जहां ‘जय जय राम’ का म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान  ने तैयार किया है और बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। वहीं श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में ये गाना गाया है।

‘रामायण’ की फिल्म कास्ट और रिलीज डेट

‘रामायण’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं और इनके साथ रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म दो अलग-अलग डेट पर रिलीज होगी। विदेशों में जहां ये फिल्म 6 नवंबर को रिलीज हो जाएगी तो वहीं भारत में 8 नवंबर यानी दिवाली वाले दिन इसे रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कौन है ‘रावण’ के पीछे की गूंजती वजनदार आवाज? ‘रामायण’ के इंग्लिश ट्रेलर में मार्वल स्टार ने फूंकी जान, किरदार को बनाया और खौफनाक

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!