गर्मी में चेहरे को तुरंत ठंडक देंगे हल्दी के आइस क्यूब्स, बनाने का तरीका है बेहद आसान

गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा बेजान, झुलसी हुई और थकी-थकी नजर आने लगती है। ऐसे में स्किन को एक्स्ट्रा केयर और ठंडक की जरूरत होती है। चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग आइस क्यूब्स लगाते हैं और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हल्दी के आइस क्यूब्स आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हल्दी अपने एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। जब इसे बर्फ के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है, तो यह त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और तुरंत फ्रेशनेस लाती है। ऐसे में यहां जान लें कि हल्दी के क्यूब्स कैसे बनाएं। 

हल्दी आइस क्यूब्स बनाने की सामग्री

  • हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच 
  • गुलाब जल: 1/2 कप
  • एलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच
  • सादा पानी: 1/2 कप
  • आइस ट्रे: 1

बनाने का तरीका


एक साफ कटोरे में आधा कप सादा पानी और आधा कप गुलाब जल मिलाएं।अब इसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें। सभी चीजों को चम्मच से तब तक अच्छे से मिलाएं, जब तक कि हल्दी और एलोवेरा पानी में पूरी तरह से घुल न जाएं। इस तैयार घोल को आइस ट्रे में ढालें और 4 से 5 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। आपके हल्दी आइस क्यूब्स तैयार हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धोकर सुखा लें। इसके बाद आइस क्यूब को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय उसे किसी पतले सूती कपड़े या मलमल के रुमाल में लपेट लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे को 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

हल्दी आइस क्यूब्स के फायदे

  • त्वचा को पहुंचाए ठंडक: बर्फ त्वचा के तापमान को कम करती है, जिससे गर्मी और पसीने से जलन में तुरंत राहत मिलती है।
  • पिंपल्स और रेडनेस में राहत: हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और चेहरे की सूजन को कम करते हैं।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!