तेलुगु स्टार नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ये फिल्म इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने पहले ही टीजर और गानों के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ नानी के अनोखे लुक और किरदार की वजह से भी दर्शको के बीच चर्चा में बनी हुई है और रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच माहौल बनाना शुरू कर दिया है। ये फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और सेंसर बोर्ड की तरफ से भी फिल्म का रास्ता साफ हो गया है।
सीबीएफसी से मिला सर्टिफिकेट
‘द पैराडाइज’ को रिलीज से 3 दिन पहले सीबीएफसी से हरी झंडी मिल गई है। सेंसर बोर्ड ने नानी की फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। यानी सिनेमाघरों में नानी की ये फिल्म सिर्फ वयस्क दर्शक ही देख सकेंगे। वहीं फिल्म की लंबाई की बात करें तो ये 2 घंटे 49 मिनट लंबी होगी। बता दें, नानी की ये फिल्म पहले दो बार पोस्टपोन हो चुकी है और अब जाकर ये 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में एक बार फिर फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहें चल पड़ी थीं, जिसके बाद मेकर्स ने एक पोस्टर जारी करते हुए साफ कर दिया कि ये फिल्म तय डेट पर यानी 24 सितंबर को ही रिलीज होगी।
नानी के सवाल
हाल ही में नानी अपनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ के एक प्रमोशनल इवेंट के चलते चेन्नई पहुंचे, जहां उन्होंने सवाल उठाया कि साउथ फिल्मों को ही पैन इंडिया क्यों कहा जाता है। उन्होंने कहा- ‘जब किसी हिंदी फिल्म को साउथ में भी जबरदस्त सफल होती है, हम उसे हिंदी फि्लम ही कहते हैं। लेकिन जैसे ही कोई साउथ इंडियन फिल्म पूरे देश में सफल होती है, तो उसे पैन-इंडिया फिल्म कहा जाता है। मैं अपनी फइल्मों को पैन-इंडिया का लेबल नहीं देना चाहता।’ नानी का मानना है कि पैन-इंडिया का टैग हिंदी और साउथ की फिल्मों में अनजाने में एक फर्क सा पैदा कर देता है।
‘द पैराडाइज’ की कास्ट
फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें नेचुरल स्टार नानी, राघव जुयाल (विलेन), सोनाली कुलकर्णी और कायडू लोहार जैसे चर्चित कलाकारों का नाम शामिल है। बता दें की यह सभी सितारे मुंबई में होने वाले एक बड़े प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। इन सितारों के साथ आने से यह तय है कि फिल्म की रिली के इर्द-गिर्द बना माहौल गर्माने वाला है।
ये भी पढे़ंः इंतजार खत्म! ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आउट, ‘विक्रम मलिक’ बन मचाएंगे तहलका








