बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का नाम शामिल है। उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। कैंसर को मात दे चुकी सोनाली एथनिक लुक्स में कहर ढाती हैं। उनकी खूबसूरती पर आज भी लाखों लोग फिदा हैं। सोनाली अक्सर देसी इंडियन ड्रेस पहने दिखती हैं। सूट और साड़ी में उनका फिगर गजब लगता है। फेस्टिवल के लिए आप सोनाली के खूबसूरत लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
सोनाली बेंद्रे के एथनिक लुक
सोनाली बेंद्रे ने पिंक अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें चोली पर वर्क किया गया है। रानी पिंक कलर का सूट और उसके साथ गोल्ड ग्रीन पर्ल लगे ईयररिंग उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं। सूट के साथ एक्ट्रेस ने मैसी चोटी और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई है। जिसमें सादगी की झलक साफ दिख रही है। दुपट्टे को सोनाली ने ड्रेप किया हुआ है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने कोर्सेट ब्लाउज के साथ वेलवेट की मरून साड़ी में फोटो शेयर की थीं। ब्लाउज की स्लीव्स नेट वाली हैं, जिसे सोनाली ने बड़े ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। पार्टी के लिए आप सोनाली के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
गोल्डन यलो साड़ी में भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। कानों में बड़े-बड़े गोल्डन झुमके, गोल्डन बिंदी और उसके साथ खुले लहराते बाल सोनाली के लुक में चार-चांद लगा रहे हैं। साड़ी को उन्होंने फ्री पल्लू कैरी किया है। लटकन जड़ा हुआ उनका ब्लाउज भी काफी ट्रेंडी लग रहा है।
गणेश पूजा में सोनाली ने पिंक कॉटन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी भी कैरी की थी। उनकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पूरी लुक में सबसे खास लग रही है। सोनाली ने गले में बड़ा सा नेकपीस पहना है। हाथ में दो अलग-अलग ऑक्सीडाइज्ड बैंगल पहने हैं। कानों में झुमके और माथे पर मैचिंग छोटी सी बिंदी लगाई है, ये पूरा फेस्टिवल लुक दे रहा है।
पिंक साड़ी के साथ सोनाली ने क्वार्टर स्लीव्स का ब्लाउज पहना है जो उन्हें एकदम ऑफिस गोइंग लुक दे रहा है। गले में लंबी बीड्स वाली माला और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल उन्हें एकदम प्रोफेशनल लुक दे रहा है। एक्ट्रेस की सादगी फैंस का दिल जीत रही है।
नवरात्रि और गरबा के लिए सोनाली का ये मल्टीकलर सूट काफी खूबसूरत लग रहा है। एक्ट्रेस ने सूट के साथ गले में चोकर और गोल्डन हील पहनी है। ऑरेंज और लाइट ब्लू शेड वाला ये सूट त्योहार के लिए अच्छी पसंद हो सकती है।
पार्टी के लिए सोनाली का ये लुक एकदम परफेक्ट है। गोल्डन शिमरी साड़ी में सोनाली काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग ज्वेलरी के साथ अट्रैक्टिव बनाया है। कॉकटेल पार्टी के लिए सोनाली का ये साड़ी लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।
सोनाली बेंद्रे इन दिनों फिल्मों और रिएलिटी शोज में नजर आ रही हैं। सोनाली इन दिनों पति पत्नी और पंगा 2 को होस्ट कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने लुक्स की खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं।









