गुजरात के वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, Gen-Z के साथ कर रहे संवाद, कार्यक्रम में हजारों युवा मौजूद

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां Gen-Z के साथ संवाद कर रहे हैं। बता दें कि वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम हो रहा है, यहां PM मोदी का जोरदार स्वागत भी किया गया।

पीएम मोदी ने कहा, “थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं।”

 

पीएम ने कहा, “मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आया हूं। मैं कल एक वीडियो देख रहा था और मेरा सीना चौड़ा गया कि वाह ये मेरा वडोदरा है।”

पीएम मोदी ने कहा, “महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का ये मैदान, अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले सभी साथियों का साथ और विकास का ये उत्सव, यहां सबकुछ एक साथ हो रहा है।”

कॉपी अपडेट हो रही है…



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/pm-modi-1788851710.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!