तिलक वर्मा ने ठोकी जबरदस्त सेंचुरी, श्रेयस ने खेली शानदार पारी

भारतीय क्रिकेट टीम तो इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है, लेकिन खिलाड़ी जरूर नजर आ रहे हैं। इन दिनों दलीप ट्रॉफी का सीजन चल रहा है। इस दौरान कुछ जबरदस्त पारियां दिख रही हैं। अब तिलक वर्मा ने एक जबरदस्त सेंचुरी लगाई है। इतना ही नहीं, श्रेयस गोपाल ने भी नीचे के क्रम में आकर अच्छी पारी खेली, हालांकि वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में साउथ जोन के लिए खेल रहे हैं। 

साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल

​दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन की टीमें आमने सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 195 रन बनाए हैं। टीम की ओर से कामरान इकबाल ने 76 रनों की पारी खेली। बाकी कोई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने 9 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। 

तिलक वर्मा 225 बॉल पर 106 रन बनाकर नाबाद

साउथ जोन के शुरुआती बल्लेबाजी जल्दी आउट हो गए, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा ने जबरदस्त शतक लगाया। जब दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक वे 225 बॉल पर 106 रन बना लिए थे। उन्होंने सात चौके अब तक लगा दिए हैं। वे अभी  नाबाद हैं। इस बीच श्रेयस गोपाल ने 169 बॉल पर 88 रन बनाए। इसमें 11 चौके शामिल रहे। हालांकि वे 12 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। 

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मिल सकता है तिलक वर्मा को मौका

करीब​ 23 साल के तिलक वर्मा अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आठ शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा छह शतक उनके लिस्ट ए क्रिकेट में हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम पांच शतक दर्ज हैं। वे फिलहाल भारत की टी20 टीम के नियमित मैंबर हैं। जल्द ही भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 3 सितंबर को इसके लिए टीम के ऐलान की संभावना है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में भी तिलक वर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। फिलहाल उनका लक्ष्य अपनी टीम को इस मैच को जिताकर फाइनल में ले जाना है और उसके बाद वे कोशिश करेंगे कि उनकी टीम दलीप ट्रॉफी की चैंपियन भी बने।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया सितंबर में खेलेगी 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज, कब होगा स्क्वाड का ऐलान

एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/tilak-varma-2-pti-1788177593.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!