परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर रिलीज, अब पत्रकार बन अवैध रेत खनन पर्दाफाश करने निकलीं एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा पिछले दिनों ‘शक’ को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें उन्होंने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी, जिसके बच्चे का जन्म के बाद अपहरण हो जाता है। इस सीरीज में परिणीति के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। अब इस सीरीज के बाद परिणीति एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर भी आ चुका है। परिणीति चोपड़ा अब इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर अब आ गया है। ध्रुव त्रिपाठी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अवैध रेत खनन पर आधारित है और फिल्म में एक रिपोर्टर और उसके कैमरामैन की कहानी देखने को मिलेगी, जिन्हें एक दुखद घटना की जांच के दौरान एक खौफनाक सच्चाई का पता चलता है।

‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर रिलीज

मेकर्स ने हाल ही में ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर जारी किया है। 2 मिनट 2 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक जानलेवा घटना के साथ होती है, जो एक महत्वाकांक्षी रिपोर्टर संध्या और उसके कैमरामैन विनोद का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। फिल्म में पत्रकार की भूमिका में परिणीति चोपड़ा और कैमरामैन के रोल में देवेन भोजानी नजर आएंगे। दोनों अवैध रेत खननसे जुड़ी दुखद घटना की जांच में लगे होते हैं और जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाते हैं और ताकतवर लोगों से सवाल-जवाब करते हैं, हालात खतरनाक हो जाते हैं। हर एक जवाब एक नया सवाल खड़ा करता है, जिससे दोनों और अधिक जोखि में फंसते जाते हैं।

रिपोर्टिंग लाइव: कास्ट और प्रोडक्शन की जानकारी

रिपोर्टिंग लाइव सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें परिणीति चोपड़ा, देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी मिहिर जाधव और ध्रुव त्रिपाठी ने लिखी है। पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ इसके प्रोड्यूसर हैं।

परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आई थीं, जिसमें सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, अनूप सोनी और सुमीत व्यास जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। वहीं दूसरी ओर, देवेन भोजानी आखिरी बार जमनादास मजेठिया के कॉमेडी सिटकॉम ‘चुंबक’ में नजर आए थे, जिसमें नीना गुप्ता, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन और अन्य कलाकार शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः ‘3 घंटे बस रोती रही’, काम के पीछे बेटे को घर में छोड़ा, दर्द में तड़पीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- गिल्ट मार देता है

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!