Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में तुलसी को ब्लैकमेल करेगी तृप्ति, अनुपम कपाड़िया की एंट्री खुल सकता है मिहिर से जुड़ा राज

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का अपकमिंग एपिसोड जबरदस्त ड्रामा, इमोशनल उतार-चढ़ाव और कई चौंकाने वाले खुलासों से भरपूर होने वाला है, जो दर्शकों को कहानी से अंत तक बांधे रखेगा। जी हां, शो में तुलसी को एक साथ दो झटके लगाने वाले हैं। वहीं तृप्ति मौके का फायदा उठाते दिखाई देने वाली है और तुलसी को ब्लैकमेल करने के लिए अपनी घटिया चाल चलेगी। अनुपम कपाड़िया भी जल्द ही सभी को मिहिर के गायब होने का सच बताने वाला है। अब देखना यह है कि तुलसी खुद को और परिवार को कैसे खुश रख पाएगी। आगे कहानी में नकाबपोश शख्स कौन है? इसका भी खुलासा होने वाला है।

अनुपम कपाड़िया की तुलसी की जिंदगी में वापसी 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अनुपम कपाड़िया की पहचान ‘हुडेड मैन’ के तौर पर सामने आई। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो की कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि उस नकाबपोश की असली पहचान को लेकर उलझन बढ़ती जाएगी और कभी-कभी ऐसा लगेगा कि वह ‘हुडेड मैन’ असल में मिहिर विरानी हो सकता है, लेकिन असलियत अभी भी साफ नहीं है। शो में तुलसी यह बताती हुई दिखाई देगी कि उसने जिसे देखा होगा, वह अनुपम कपाड़िया होगा और उसे पूरा यकीन होगा कि यह सिर्फ उसकी कल्पना नहीं होगी। अनुपम के आने से तुलसी की मुश्किलें और बढ़ाने वाली है।

अनुपम कपाड़िया खोलेगा मिहिर के गायब होने का राज 

विरानी परिवार यह मानने को तैयार नहीं होगी कि अनुपम अभी भी जिंदा हो सकता है, क्योंकि उसे मरे हुए काफी समय हो चुका है। उनका मानना ​​है कि मरे हुए लोग वापस नहीं आ सकते। इस बीच, मिहिर विरानी के गायब होने की वजह का रहस्य अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा और तुलसी इस बात को लेकर सोच में पड़ जाएगी कि अनुपम, जो हमेशा उसकी मदद करता रहा है। उसे देखकर क्यों भाग जाएगा। क्या उसकी याददाश्त चली गई होगी? या वह कुछ और ही प्लान बना रहा होगा? कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपम सभी मिहिर के गायब होन की वजह बताने वाला है।

तुलसी को ब्लैकमेल करेगी तृप्ति

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि तृप्ति, तुलसी को पार्थ का सच बताती है। तृप्ति, तुलसी पर जासूसी और छानबीन करने का आरोप लगाते दिखाई देने वाली है। फिर वह पूरी कहानी बताते हुए खुलासा करेगी कि कैसे पार्थ को अपनी बातों में फंसाया था। जेल से छूटने के बाद तृप्ति को पता चलेगा कि पार्थ अंबा भवन बेचना चाहता है, इसलिए वह कौशिक श्रीवास्तव का इस्तेमाल करके उसे अपने लिए खरीद लेगी। तृप्ति, तुलसी को यह भी बताते दिखाई देगी कि उसने पार्थ को वैष्णवी को प्रताड़ित करते हुए देखा था और नंदिनी ने उसे मार डाला था, जबकि तुलसी ने उसका इल्जाम अपने सिर ले लिया था। इस बात का फायदा उठाते हुए तृप्ति, तुलसी को ब्लैकमेल करते दिखाई देगी। क्या अब तुलसी और तृप्ति की दुश्मनी नया मोड़ लेने वाली है।

(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)

ये भी पढ़ें – KSBKBT 2 में तुलसी करेगी समायरा का पर्दाफाश, तृप्ति की एक घटिया चाल से बर्बाद होगा शांतिनिकेतन

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!