यूक्रेन ने बेल्जियम को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

बिली जीन किंग कप के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन ने रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी देर तक बराबरी का रहा, लेकिन निर्णायक डबल्स मैच में यूक्रेन ने बाजी मारते हुए अंतिम-4 का टिकट हासिल कर लिया। टेनिस फैंस ने VETO OTT पर इस मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया।

यूक्रेन के लिए अन्हेलिना कालिनिना ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की। उन्होंने बिली जीन किंग कप में अपना डेब्यू कर रही जाना ओत्सिपका को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-7(6), 6-1, 6-1 से हराया। पहला सेट गंवाने के बाद कालिनिना ने जोरदार वापसी की और अगले दोनों सेट आसानी से अपने नाम करते हुए यूक्रेन को 1-0 की बढ़त दिला दी।

अन्हेलिना कालिनिना ने दिलाई जीत

इसके बाद बेल्जियम की ग्रीट मिनेन ने अपनी टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। उन्होंने दुनिया की नंबर-7 खिलाड़ी और यूक्रेन की स्टार एलिना स्वितोलिना को कड़े मुकाबले में 6-7(5), 6-4, 6-4 से मात दी। करीब तीन सेट तक चले इस मुकाबले में मिनेन ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

ऐसे में मुकाबले का फैसला डबल्स मैच से होना था। यहां कालिनिना एक बार फिर यूक्रेन की जीत की नायिका बनीं। उन्होंने ल्यूडमिला किचेनोक के साथ मिलकर मागाली केम्पेन और लारा साल्डेन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 23 मिनट तक चला। इस जीत के साथ यूक्रेन ने क्वार्टर फाइनल 2-1 से अपने नाम कर लिया। कालिनिना के लिए यह मुकाबला खास रहा, क्योंकि उन्होंने पहले सिंगल्स में जीत दर्ज की और फिर डबल्स में भी टीम को निर्णायक जीत दिलाई।

लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंचा यूक्रेन

बता दें, यूक्रेन लगातार दूसरे साल बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब अंतिम-4 में उसका सामना इटली और चीन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। वहीं, बेल्जियम का 2026 का अभियान क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। टीम ने क्वालिफायर में 18 बार की चैंपियन अमेरिका को 3-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन शेनझेन में यूक्रेन के खिलाफ वह जीत की राह पर एक कदम और आगे नहीं बढ़ सकी। बिली जीन किंग कप फाइनल्स में इससे पहले चेक रिपब्लिक और स्पेन भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

ग्रेट ब्रिटेन को हराकर चेक रिपब्लिक बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन

जय मीणा ने एशियन गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड, सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पहली बार जीता मेडल



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ukraine-1790244271.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!