मिलिंद कुमार के धमाकेदार शतक से USA ने रचा इतिहास, पहली बार ODI में चेज किया 300+ रन का लक्ष्य

डलास में USA की टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उसके ODI इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। UAE ने 330 रन का विशाल लक्ष्य सामने रखा था, लेकिन मिलिंद कुमार के बल्ले ने इस चुनौती को बौना साबित कर दिया। मिलिंद ने नाबाद शतक जड़ते हुए अमेरिका को ऐतिहासिक जीत दिलाई। बता दें, ODI क्रिकेट में USA का ये सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले अमेरिकी टीम कभी भी 300+ रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी।

ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के मुकाबले में अमेरिका ने UAE को 6 विकेट से हराया। मिलिंद कुमार ने 84 गेंदों पर नाबाद 116 रन की तूफानी पारी खेली। यह उनका ODI क्रिकेट में पांचवां शतक था। उनकी पारी की बदौलत अमेरिका ने 330/8 के लक्ष्य को सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ अमेरिका लीग-2 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। टीम को अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ODI वर्ल्ड कप में जगह बनाने की उम्मीदें हैं। लीग-2 में अमेरिका की मजबूत स्थिति के कारण वह पहले ही वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

मिलिंद ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

मिलिंद कुमार ने अपनी पारी के दौरान पांच छक्के लगाए और इसी के साथ अमेरिका के लिए मेन्स ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मोनांक पटेल को पीछे छोड़ दिया। मिलिंद के नाम अब ODI में 38 छक्के हो गए हैं, जबकि मोनांक पटेल ने 34 छक्के लगाए हैं। आरोन जोन्स 32 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मिलिंद की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 116 रन बनाए और पारी के अंत तक नाबाद रहे। उनका साथ शुभम रंजाने ने दिया, जिन्होंने 57 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 160 रन की साझेदारी कर अमेरिका की जीत पक्की कर दी।

अमेरिका का सबसे बड़ा ODI रन चेज

330 रन का लक्ष्य हासिल करना अमेरिका के ODI इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 294/7 था, जो उसने 2024 में इसी डलास मैदान पर नेपाल के खिलाफ हासिल किया था। लीग-2 के इतिहास में भी यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

यह भी पढ़ें:

17 साल की बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 20 गेंदों में जड़ दिया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, WI ने सीरीज पर किया कब्जा

श्रेयस अय्यर 2 वनडे में करेंगे कप्तानी, आकाश दीप का कमबैक तय, NZ दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/usa-1-1791251691.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!