भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। टीम इंडिया का स्क्वाड इस सीरीज के लिए दिल्ली पहुंच चुका है, जिसमें 11 सितंबर को नेट सेशन में सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इसमें सबसे ज्यादा नजरें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर थी, जो अनफिट होने की वजह से पिछली कुछ सीरीज का हिस्सा नहीं थे। बुमराह अब फिट होकर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसमें नेट सेशन के दौरान वह जबरदस्त लय में दिखाई दिए और उन्होंने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पसीने पूरी तरह छुटा दिए।
बुमराह की गेंदों का सामना करना वैभव के लिए हुआ मुश्किल
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली में खेलने हैं। 11 सितंबर को भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले से पहले नेट सेशन किया जिसमें जसप्रीत बुमराह अपनी पूरी लय में दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस दौरान उनकी गेंदों का सामना जब वैभव सूर्यवंशी कर रहे थे तो उनके पसीने छूट गए। नेट सेशन में बुमराह की पहली गेंद गुड लेंथ पर सूर्यवंशी ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को छू भी नहीं सके। अगली गेंद भी उसी लेंथ पर थी और इस बार भी वह तेजी से चकमा खा गए। तीसरी गेंद पर बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे वैभव ने किसी तरह बल्ले के नीचे लाकर रोक लिया। चौथी गेंद थोड़ी शॉर्ट ऑफ लेंथ थी और युवा बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर निकल गई। बुमराह की एक गेंद थोड़ी आगे टप्पा खाई और सूर्यवंशी ने उसे कवर के ऊपर से शानदार तरीके से खेलते हुए बाउंड्री के पार भेज दिया।
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में होगी बुमराह की फिटनेस पर रहेंगी नजरें
जसप्रीत बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी पिच पर बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल काम दिखता है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह की फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया को कई अहम सीरीज खेलनी हैं, जिसमें बुमराह की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।
ये भी पढ़ें
IND vs AFG सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए ईशान किशन
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/jasprit-bumrah-and-vaibhav-sooryavanshi-1789179400.jpg








