VIDEO: दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए, आकाशवाणी भवन खाली करवाया गया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल INDI गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने ये सख्त एक्शन लिया। इसके बाद आकाशवाणी भवन को खाली करवा दिया गया।

कौन-कौन हिरासत में लिया गया?

दिल्ली पुलिस ने मौके पर राहुल के साथ मौजूद सभी नेताओं को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा कारणों से मौके से हटाया गया है।

राहुल गांधी को जिस वक्त हिरासत में लिया गया, उस समय राहुल की सिक्योरिटी और पुलिस में झड़प भी हुई। हालांकि आकाशवाणी भवन में काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद था और मौके पर टेम्पो ट्रैवलर लाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

https://x.com/ANI/status/2107480629818601664

संसद मार्ग से बेरीकेडिंग हटाई जा रही

आकाशवाणी परिसर से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस, संसद मार्ग से बेरीकेडिंग हटा रही है और रास्ते खोले जा रहे हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है…

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!