वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली कप्तानी, 18 की उम्र में संभालेंगे दिल्ली की कमान

वीरेंद्र सहवाग के 18 साल के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली क्रिकेट बोर्ड (DDCA) ने इस टूर्नामेंट के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है, जिसके मैच 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे।

इससे पहले आर्यवीर ने हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। पिछले महीने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में वे भारतीय टीम का हिस्सा थे। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 28 रन बनाए थे और बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हरा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में आर्यवीर ने खेली थी 47 रन की पारी

दूसरे वनडे मैच में उन्होंने इस सीरीज का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्यवीर ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए और शुरुआत में टीम के लिए कुछ अच्छी पार्टनरशिप भी निभाईं। लेकिन दुर्भाग्य से वे रन आउट हो गए और सिर्फ तीन रन से अपनी हाफ सेंचुरी से चूक गए। तीसरे मैच में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने इस तीन मैचों की सीरीज में कुल 109 रन बनाए।

DPL 2026 में आर्यवीर ने खेले थे दो मुकाबले

भारत की अंडर-19 टीम में सेलेक्शन होना आर्यवीर के लिए बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि इससे पहले उन्हें बड़े लेवल पर खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं था। 2026 की दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने वेस्ट दिल्ली लायंस टीम के लिए सिर्फ दो मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 24 रन बनाए। हालांकि, 2024 में जूनियर लेवल पर खेलते हुए वे तब पहली बार नजरों में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली की तरफ से मेघालय के खिलाफ एक ही मैच में शानदार 297 रन की पारी खेली थी।

अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलना सीखना होगा- सहवाग

आर्यवीर का मानना है कि उन्हें अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलना सीखना होगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद उन्होंने कहा कि वे मिले मौकों को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्होंने यह भी कहा कि पारी को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर लंबा खेलने का तरीका उन्होंने इस सीरीज से सीखा है।

अब दिल्ली टीम की कप्तानी मिलने से उन्हें अपने खेल को और बेहतर करने का एक अच्छा मौका मिला है। इस 16 सदस्यीय दिल्ली टीम में अर्नव बुग्गा को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां नए कप्तान आर्यवीर अपनी भारत अंडर-19 के हालिया अनुभव का फायदा उठाकर घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली का स्क्वॉड

आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्नव बुग्गा (उपकप्तान), धन्य नाकरा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीट कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युम्न सनन, पार्थ राज, शांतनु यादव

यह भी पढ़ें

ईरानी कप में पुलवामा के गेंदबाज ने फेंके 22 नो बॉल, झटके 5 विकेट, लेकिन टीम को मिली हार

केएल राहुल 129 रनों की तूफानी पारी के बाद भी निराश, कहा- 340 चेज हो जाते हैं, अब 400 रन बनाने होंगे

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-04t181931-1791118189.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!