बिहार के लिए क्या है अनिल अग्रवाल का प्लान? आप की अदालत में खुद बताया

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आप की अदालत में इस बार के मेहमान वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल थे। उन्होंने शो के एंकर और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के खुलकर जवाब दिए। जब अनिल अग्रवाल से पूछा गया कि आप बिहार के लिए क्या करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि आज मैं कंधे से कंधा मिलाकर हर बिहारी के साथ पूरी दुनिया में खड़ा हूं। बिहार के जितने भी लोग हैं, उनको मेरे ऊपर गर्व भी है, मेरे को भाई भी मानते हैं और उनसे मेरा संबंध है। पूरे पूर्वांचल में मेरे संबंध हैं। मैं नेचुरल रिसोर्स का आदमी हूं। हमारे पास वर्ल्ड की बेस्ट जगह थी, वो आपने झारखंड बना दिया। अब हमारे पास यहां पर न तो कॉपर है, न जिंक है और न एल्युमिनियम है। अब मैं कोशिश कर रहा हूं कि वहां आपस में एग्रीमेंट हो, जिसमें कि झारखंड से माल लाकर बिहार में काम कर सकें।

फैक्ट्री बने तो लगा सकता हूं 1 से 1.5 लाख करोड़ रुपये

बिहार में निवेश के सवाल पर अनिल अग्रवाल ने कहा कि मेरे सामने दो अलग-अलग बातें आती हैं। एक तो है कि हम वहां हॉस्पिटल बनाएं, चाहे स्कूल बनाएं, कॉलेज बनाएं या एक कारोबार कुछ हो। जिन लोगों की बहुत इच्छा है कि एक फैक्ट्री बने, हमारी भी बहुत इच्छा है कि एल्युमिनियम की कोई बड़ी फैक्ट्री वहां बन सके या कॉपर की फैक्ट्री बन सके। उसका रॉ मैटेरियल अगर झारखंड से आ जाए, तो मैं समय आने पर एक-डेढ़ लाख करोड़ रुपये भी वहां लगाना चाहता हूं।

महिलाएं फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होंगी तो देश और आगे बढ़ेगा

अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिहार में स्कूल जरूर खोलेंगे। एक-दो स्कूल नहीं, हॉस्पिटल हो, ट्रेनिंग सेंटर हो, उसके लिए भी मुझको सजेशन दिए गए हैं। बिहार में मैंने काम चालू किया है। पूरे मिथिला के क्षेत्र में और पूरे बिहार में, हम लोग करीब-करीब 500 नंदघर बना रहे हैं। काम ऑलरेडी चालू हो गया है। इसमें आकर लड़कियों का स्किल डेवलपमेंट हो। अगर महिलाएं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो गईं, तो बच्चे खराब नहीं होंगे। हमारा देश और आगे बढ़ जाएगा। एक ही चीज जो हमको समझ में आती है वो है वुमन फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट और वो जरूर करेंगे।

अनिल अग्रवाल ने लोगों से सुझाव भी मांगे

उन्होंने कहा कि आप पता कीजिए कि हमारे नंदघर जो चल रहे हैं, उसमें सुबह बच्चे आते हैं और शाम को लेडीज आती हैं। मुझको आप सुझाव भी भेज सकते हैं। आप जैसे भी बोलेंगे, फंड की कमी नहीं आएगी। उसको एक्जीक्यूट करने के लिए अभी भी हमारे पास कई बड़े-बड़े लोग आते हैं, उनको मैं फुल सपोर्ट करूंगा। ‘आप की अदालत’ में अनिल अग्रवाल ने ये भी बताया कि उन्हें पैसे से बहुत प्यार है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!