आजकल लड़का हो या लड़की हर किसी को क्लीन स्किन रखने का शौक है। अनचाहे बालों को निकालने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। लोग इसके लिए शेविंग, वैक्सिंग या लेजर हेयर रिमूवल में से किसी एक तरीके को अपनाते हैं। हालांकि आपके लिए कौन सा तरीका बेस्ट है ये समझ पाना कई बार मुश्किल लगता है। कई बार लोग इनके साइड इफेक्ट से डरते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं कि आपको हेयर रिमूव करने के लिए कौन सा तरीका चुनना चाहिए।
डीआईओएसए हेल्थकेयर की संस्थापक और निदेशक डॉक्टर मधु गोयल के मुताबिक बालों को हटाने के अलग-अलग तरीकों में से आप क्या चुनते हैं ये आपकी लाइफस्टाइल और साफ-सफाई की आदतों पर निर्भर करता है। इसमें आपके पास समय, किसी भी उपाय को कितनी बार करा सकते हैं, आपकी त्वचा कैसी है और आपका बजट और जरूरत क्या है ये इस बात पर निर्भर करता है।
हेयर रिमूव करने का कौन का तरीका बेस्ट है
शेविंग करना- शेविंग से शरीर के बालों को साफ करने का आसान तरीका है, जिसे आप घर पर ही कर सकते हैं। आपको सैलून जाने की जरूरत नहीं होती है। बस कुछ मिनटों में ही शेविंग से बालों को क्लीन किया जा सकता है। लेकिन शेविंग का नुकसान यह है कि इसमें बालों को त्वचा की ऊपरी सतह से काटना पड़ता है। इससे बाल जल्दी उगते हैं और फिर से शेविंग करनी पड़ती है। कुछ लोगों को इससे जलन, रैश या ड्राई स्किन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आप शेविंग जेल या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेजर इस्तेमाल करते वक्त त्वचा को जोर से दबाने और घिसने की जरूरत नहीं है। जो लोग घर पर ही ग्रूमिंग करना पसंद करते हैं उनके लिए शेविंग आसान तरीका है।
वैक्सिंग कराना- वैक्सिंग अलग तरह से काम करती है क्योंकि इसमें बालों को जड़ से हटाया जाता है। यही वजह है कि वैक्सिंग कराने वाले लोग अक्सर वैक्सिंग के बीच अधिक काफी दिनों तक फ्री रह पाते हैं। ये उन लोगों के लिए अच्छा तरीका है जिन्हें हर दूसरे दिन शेविंग करना मुश्किल लगता है। अगर पहली बार वैक्स करा रहे हैं तो इसके लिए कुछ तैयारी और दर्दनाक झेलना पड़ सकता है। कुछ लोगों को वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा में लालिमा और सेंसिटिविटी महसूस होती है। जिनकी स्किन सेंसिटिव है उन्हें कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। सैलून जाने वालों के लिए ये अच्छा विकल्प है।
लेजर कराना- बार-बार शेविंग या वैक्सिंग करवाने से परेशान लोगों के लिए लेजर हेयर रिडक्शन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। शेविंग या वैक्सिंग से अलग इसमें हर बार बाल उगने पर लेजर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। लेजर हेयर रिडक्शन को कई सेशन के कोर्स के रूप में प्लान किया जाता है, जिसमें अपॉइंटमेंट के बीच कुछ समय का गैप रखना होता है। ये लंबे समय में नतीजे देता है। लेजर वैक्सिंग और शेविंग से कहीं ज्यादा महंगा है।
ऐसे में आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कोई भी तरीका अपना सकते हैं। डॉक्टर गोयल बताती हैं कि बालों का रंग, त्वचा का रंग और इलाज किए जाने वाले एरिया का असर ट्रीटमेंट पर पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या और जरूरत के हिसाब से कोई भी तरीका अपना सकते हैं। तुरंत बाल हटाने है तो शेविंग अच्छा विकल्प है। कुछ दिन शेविंग से छुटकारा पाना है और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने तो वैक्सिंग ठीक है। लंबे समय तक बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लेजर करवा सकते हैं।









