चेहरे पर दिखने लगे हैं व्हाइटहेड्स? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे पाएं छुटकारा?

चेहरे पर ब्लैकहेड्स की समस्या होना सामान्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं व्हाइटहेड्स भी स्किन की रंगत और उसकी बनावट को काफी हद तक बिगाड़ देते हैं। खासकर, ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है। डॉक्टर आंचल पंथ के अनुसार, ये तब बनते हैं जब त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, लेकिन उनका मुंह खुला नहीं रहता बल्कि ऊपर से बंद रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं व्हाइटहेड्स हटाने के लिए क्या करना चाहिए? 

 

क्या होते हैं व्हाइटहेड्स?

व्हाइटहेड्स आमतौर पर माथे और गालों पर दिखाई देते हैं, लेकिन ये चेहरे के अलावा पीठ और छाती पर भी हो सकते हैं। जब डेड स्किन सेल्स, केराटिन और सीबम के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, तो व्हाइटहेड्स बन सकते हैं। इन्हें मुंहासों की शुरुआती अवस्था यानी एक तरह का क्लोज्ड कॉमेडोन माना जाता है।

व्हाइटहेड्स होने पर क्या न करें?

बार-बार व्हाइटहेड्स होने पर इन्हें फोड़ने या दबाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से त्वचा में जलन और सूजन बढ़ सकती है और मुंहासे होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, गलत तरीके से दबाने पर त्वचा पर दाग-धब्बे या निशान भी पड़ सकते हैं।

किस तरह की क्रीम का करें इस्तेमाल?

व्हाइटहेड्स के लिए ऐसी क्रीम या स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो बंद रोमछिद्रों और केराटिन के जमाव को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे तत्वों को कॉमेडोलिटिक्स कहा जाता है। हालांकि, किसी भी एक्टिव क्रीम का इस्तेमाल त्वचा के प्रकार और समस्या के अनुसार डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से करना बेहतर होता है।

डर्मेटोलॉजिस्ट के पास कब जाएं?

अगर व्हाइटहेड्स लंबे समय से बने हुए हैं, स्किन केयर के बावजूद समस्या कम नहीं हो रही है या चेहरे पर बहुत ज्यादा व्हाइटहेड्स हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। खासकर अगर पहले गंभीर मुंहासे और उनके निशान रहे हों या परिवार में मुंहासों के गहरे निशान पड़ने का इतिहास रहा हो, तो विशेषज्ञ से समय पर सलाह लेना बेहतर है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!