डेविस कप क्वालीफायर्स के मुकाबले में जर्मनी के दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना क्रोएशिया के युवा खिलाड़ी मातेय डोडिग (Matej Dodig) से हो रहा है। अनुभव और रैंकिंग के मामले में ज्वेरेव का पलड़ा काफी भारी है, वहीं 171वीं रैंकिंग वाले डोडिग के पास बिना किसी दबाव के खेलने और एक बड़े खिलाड़ी को कड़ी चुनौती देने का बेहतरीन मौका है। जर्मनी और क्रोएशिया के बीच की इस भिड़ंत में दोनों ही देश अगले राउंड में अपनी जगह पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं। बता दें कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।
पहला सेट अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता
अलेक्जेंडर ज्वेरेव और मातेय डोडिग के बीच खेले जा रहे इस मैच का पहला सेट काफी रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में पहला सेट जर्मनी के ज्वेरेव ने 6-4 के अंतर से जीत लिया।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस मुकाबले से पहले कहा कि वे अपनी टीम के साथ डेविस कप जीतने का यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। उन्होंने साफ कहा कि अगर खिताब जीतना है, तो क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों को हराना ही होगा और उनकी टीम के पास हर स्तर पर ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो डेविस कप जिता सकते हैं। आपको बता दें कि इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे नवंबर में बोलोनिया में होने वाले डेविस कप फाइनल 8 में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का इस साल ट्रॉफी जीतने का सपना यहीं टूट जाएगा।
डेविस कप 2026 के लिए जर्मनी की टीम
- अलेक्जेंडर ज्वेरेव
- डेनियल अल्टमैयर
- केविन क्रविट्ज़
- टिम पुत्ज
- यानिक हनफमैन
डेविस कप 2026 के लिए क्रोएशिया की टीम
- डिनो प्रिजमिक
- मतेज डोडिग
- मिली पोलजिकक
- मेट पाविक
- निकोला मेक्टिक
खबर अपडेट हो रही है…..
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-19t175629-1789820762.jpg







