“आप यहां खेलने के लायक नहीं”; पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी पर प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ी का आया बड़ा बयान

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर 9 सितंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 133 रन बनाकर जहां सिमट गई थी, तो वहीं मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तानी स्क्वाड में हुए 7 बदलाव के बाद सभी की नजरें इस तीसरे मुकाबले को लेकर टिकी हुईं थी, लेकिन पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला जिसमें टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी पहली पारी सिर्फ 33.5 ओवर्स तक ही चल सकी। दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तानी प्लेइंग 11 का हिस्सा बल्लेबाज सऊद शकील ने इस शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर जहां निराशा व्यक्त की तो वहीं यह भी माना की टीम एक तरह की गलतियां लगातार दोहरा रही है।

हम बैटिंग यूनिट के तौर पर गलतियां दोहरा रहे हैं

सऊद शकील ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तानी टीम की पहली पारी में 43 रन बनाए और एक वही बल्लेबाज ऐसे रहे जो इंग्लैंड के गेंदबाजों का बेहतर तरीके से सामना करते दिखे। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद शकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह काफी निराशाजनक है कि हम बैटिंग यूनिट के तौर पर एक ही तरह गलती बार-बार दोहरा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह कॉन्फिडेंस की समस्या है। अगर आप इस लेवल पर खेलने का कॉन्फिडेंस नहीं रखते हैं, तो आप यहां खेलने के लायक नहीं हैं। लेकिन मुश्किल हालात में खराब फॉर्म से बाहर निकलना और भी कठिन हो सकता है। मैं हालात के अनुसार खेलने की कोशिश करता हूं। मेरे आस-पास विकेट गिर रहे थे, इसलिए मेरे लिए सबसे अच्छा विकल्प यही था कि मैं अधिक से अधिक रन बनाऊं और इसलिए मैं अपने आस-पास के हालात के हिसाब से तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहा था।

जैसे-जैसे टेस्ट आगे बढ़ेगा, पिच बेहतर होती जाएगी

एजबेस्टन टेस्ट मैच की पिच को इस सीरीज में अभी तक की सबसे बेहतर बैटिंग पिच मानी जा रही है, जिसको लेकर सऊद शकील ने कहा कि जैसे-जैसे यह मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच बेहतर होती जाएगी, लेकिन शुरुआत में इसमें तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी। नई गेंद से इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को भी संघर्ष करना पड़ा, इसलिए नई गेंद का सामना करना हमारे लिए भी जरूरी था जो हम करने में कामयाब नहीं हो सके। इंग्लैंड में गर्मी के मौसम को देखते हुए हमें यह अंदाजा नहीं था कि पिच गेंदबाजों के लिए इतनी मददगार होगी।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं, IND vs AFG सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

पाकिस्तान टीम की फिर से मिट्टी पलीद, बाबर आजम के बोल्ड पर आएगी हंसी, देखें VIDEO

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/saud-shakeel-1789006034.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!