जींस या जैकेट की जिप हो गई है जाम? इन आसान हैक्स से मिनटों में करें ठीक

जींस या पसंदीदा जैकेट पहनते समय अचानक ज़िप का अटक जाना एक आम समस्या है। इसकी वजह से कई बार इरिटेशन भी होने लगती है। ज़िप की ग्रीसिंग कम होने, कचरा फंसने या उसके दांत टेढ़े हो जाने के कारण ऐसा होता है। कई बार लोग जिप फंसने पर उसे जबरदस्ती लगाने की कोशिश करते हैं और जोर से खींचते हैं। इस चक्कर में कई बार चेन टूट भी जाती है। अगर ज़िप जाम हो गई है, तो उसे ज़बरदस्ती खींचने की गलती न करें। बिना किसी टेलर के पास गए, आप घर में मौजूद इन आसान चीजों का इस्तेमाल करके मिनटों में अपनी अटकी हुई ज़िप को ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं। 

1. पेंसिल का ग्रेफाइट 

पेंसिल के अंदर इस्तेमाल होने वाला ग्रेफाइट एक बेहतरीन लुब्रीकेंट है। इसकी मदद से आप आसानी से इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए एक साधारण पेंसिल लें और उसके सिक्के को ज़िप के दांतों पर ऊपर-नीचे अच्छी तरह रगड़ें। इसके बाद रनर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे खिसकाने की कोशिश करें। ग्रेफाइट ज़िप के घर्षण को कम कर देगा और ज़िप आसानी से चलने लगेगी।

2. मोमबत्ती 
मोम का इस्तेमाल सालों से जिप को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। मोम ज़िप के दांतों के बीच चिकनाई पैदा करता है। इसके लिए सफ़ेद मोमबत्ती या बच्चों के रंगीन क्रेयॉन को ज़िप के अटके हुए हिस्से पर अच्छी तरह रगड़ें। मोमबत्ती का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि रंगीन कपड़ों पर दाग न लगे। मोम लगाने के बाद ज़िप को धीरे से हिलाएं, वह तुरंत खुल जाएगी।

3. साबुन या वैसलीन
जिप को ठीक करने के लिए आप साबुन या वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ज़िप बहुत ज्यादा सख्त हो गई है, तो आपके बाथरूम में रखा नहाने का साबुन या वैसलीन काम आएगा। इसके लिए एक कॉटन बड या उंगली से थोड़ी सी वैसलीन, पेट्रोलियम जेली या लिक्विड सोप को ज़िप के दांतों पर लगाएं। साबुन या वैसलीन लगाने के बाद ज़िप के रनर को धीरे-धीरे आगे-पीछे खींचें। चिकनाई मिलते ही ज़िप आसानी से काम करने लगेगी। 

4. नारियल या सरसों का तेल
आप जिप को ठीक करने के लिए सरसों या नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रुई पर 1-2 बूंद तेल लगाएं और उसे केवल ज़िप के दांतों पर हल्के से लगाएं। कपड़े पर तेल फैलने से बचाएं। इसके बाद ज़िप खिसकाएं।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!