प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर अपने समर्थकों और उनके साथ मौजूद अन्य सांसदों के साथ बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने का आरोप भी लगा। करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक धरना देने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत करीब 260 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब बुधवार को राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ मल्लिकार्जुन खरगे के लंच के बाद बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष आज जंतर-मंतर पर कूच करेगा और वहां पर प्रदर्शन करेगा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी INDI गठबंधन के सांसदों के विरोध पर कहा, “कल चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे। वो हमसे नहीं मिले। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका और कहा कि आप यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं… जंतर-मतंर पर जाकर आज फिर से बैठें और देश को बताएं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार जी देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। उन्होंने देश के लोकतंत्र को खत्म किया है। मैंने कल भी कहा था कि जिन्होंने यह काम किया है वो देशद्रोही हैं। हम इन पर एक्शन लेंगे। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा। मेरे पास 45 FIR हैं और मेरा लक्ष्य है कि मुझे 100 FIR चाहिए। हर FIR मेरे लिए एक मेडल है।”









