6500 किलो वेजिटेबल फैट, लाखों नकली लेबल बरामद… नकली देसी घी तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

गुजरात की गांधीनगर पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सांतेज GIDC के रकनपुर गांव में नकली देसी घी तैयार करने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गजानन फूड प्रोडक्ट्स नाम की एक फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में वेजिटेबल फैट, केमिकल और विभिन्न नामी ब्रांड्स के नकली लेबल बरामद किए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी शामिल रही।

6500 किलो वेजिटेबल फैट मिला

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर से करीब 6500 किलोग्राम वेजिटेबल फैट बरामद किया गया, जिसे जांच टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा मौके से RM वैल्यू एनहांसर भी मिला। पुलिस के अनुसार, इस तरह के पदार्थों का इस्तेमाल फैट के गुणों में बदलाव कर उसे घी जैसा दिखाने या बनाने में किया जा सकता है। बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

दूसरे गोदाम में मिले लाखों नकली लेबल

जांच के दौरान फैक्ट्री के पास स्थित एक अन्य गोदाम की भी तलाशी ली गई। वहां विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लाखों नकली लेबल बरामद होने की बात सामने आई है। ये लेबल अलग-अलग मात्रा वाले पैकेटों के लिए तैयार किए गए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, फैक्ट्री में वेजिटेबल फैट से संबंधित कुछ ही लेबल मौजूद थे, जबकि दूसरे गोदाम में नामी देसी घी ब्रांड्स के बड़ी संख्या में लेबल पाए गए। इससे कथित तौर पर तैयार उत्पाद को दूसरे ब्रांड्स के नाम और पैकेजिंग में बाजार में भेजे जाने की आशंका जताई गई है।

वेजिटेबल फैट का लाइसेंस, लेकिन ब्रांड्स के लेबल बरामद

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री संचालकों के पास FSSAI का लाइसेंस वेजिटेबल फैट निर्माण के लिए था। हालांकि, जांच टीम को ऐसे ब्रांड्स के बड़ी संख्या में लेबल मिले, जिनके उत्पादों से फैक्ट्री संचालकों ने कथित तौर पर कोई संबंध होने से इनकार किया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लेबल्स का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया जाना था एवं तैयार माल की सप्लाई किन बाजारों में की जाती थी।

FDCA और FSL ने लिए सैंपल

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (FDCA) और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने वेजिटेबल फैट, केमिकल और तैयार उत्पाद के नमूने लिए हैं। इन्हें विस्तृत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले, सूरत के कामरेज और बनासकांठा के डीसा में 6,000 लीटर नकली और मिलावटी घी जब्त किया गया था।

स्टॉक और लेबल जब्त, आगे की जांच जारी

पुलिस ने फैक्ट्री में मौजूद स्टॉक और बरामद नकली लेबल्स को कब्जे में ले लिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित मिलावटी उत्पाद कितनी मात्रा में तैयार किया गया, इसकी सप्लाई कहां-कहां की गई और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। सैंपल की लैब रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया अब किस जगह पर करेंगे प्रदर्शन, बोले- ‘मेरे लिए हर FIR एक मेडल है’

राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट से हलचल



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/ghee-factory-1-1791369743.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!