7 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- टाइटन, बीईएल एशियन पेंट्स में भारी नुकसान

7 October, 2026 Stock Market Highlights: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार को टाइटन, बीईएल, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने शानदार तेजी के साथ कारोबार बंद किया।

सेंसेक्स में 429.11 अंकों की बड़ी गिरावट

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 429.11 अंकों (0.59 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 72,638.70 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 173.05 अंकों (0.76 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 22,603.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार बंपर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

निफ्टी के 50 में से 41 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 41 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

टाइटन के शेयरों में भारी-भरकम गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन का शेयर आज सबसे ज्यादा 3.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के गिने-चुने शेयर ही हरे निशान में हुए बंद

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में भारती एयरटेल के शेयरों ने 1.33 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.15 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार बंद किया।

बीईएल, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस के शेयरों में भारी गिरावट

वहीं दूसरी तरफ, आज बीईएल के शेयर 2.21 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.07 प्रतिशत, इन्फोसिस 2.06 प्रतिशत, एलएंडटी 1.96 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.90 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.74 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.65 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.52 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.40 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.34 प्रतिशत, इंडिगो 1.28 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.27 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01 प्रतिशत, सन फार्मा 0.99 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.98 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.95 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.92 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.90 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.71 प्रतिशत, टीसीएस 0.67 प्रतिशत, ट्रेंट 0.55 प्रतिशत, एसबीआई 0.46 प्रतिशत, आईटीसी 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.37 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

PNB में 665 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/share-afp-1791368504.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!