20,000 रुपये तक महंगी होंगी मारुति की गाड़ियां, कंपनी ने मई के बाद तीसरी बार बढ़ाई कीमतें

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। मारुति ने सोमवार को कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। 

मई के बाद तीसरी बार बढ़ाई कीमतें

बताते चलें कि मई के बाद मारुति की गाड़ियों की कीमत में ये तीसरी बार बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी। 

कंपनी ने कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को बताया कारण

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ”कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में ये बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।” कंपनी ने कहा कि वो पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत के असर को जितना संभाव हो, कम करने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। 

बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर है कंपनी

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ”हालांकि, महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल भी कायम है। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है। हालांकि साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है कि ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रहे।”

कंपनी ने लॉन्च की नई बलेनो

बताते चलें कि मारुति सुजुकी ने अभी हाल ही में अपने प्रीमियम हैचबैक बलेनो का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। नई बलेनो एक प्रीमियम और नए डिजाइन के साथ आती है। इसमें रडार और कैमरे के कॉम्बिनेशन वाला लेवल 2 ADAS और शानदार लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। नई बलेनो की बुकिंग अब 11,000 रुपये में शुरू हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत 6,09,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

बलेनो में क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स

नई बलेनो में कई स्टैंडर्ड NEXA सेफ्टी शील्ड फीचर हैं, जैसे 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)। शानदार नई Baleno बेहतर सुरक्षा और मन की शांति देती है।

PTI Inputs

ये भी पढ़ें

अगस्त में बिकीं कुल 24,23,201 गाड़ियां- सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भी हिस्सेदारी बढ़ी



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/maruti-same-3-1788771864.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!