IND vs AFG दूसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 13 सितंबर को हुए पहले मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी, वहीं अफगानिस्तान की टीम यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। इस बीच आइए जानते हैं कि इस दूसरे मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर?

Accuweather के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय लगभग 41% बारिश की संभावना है। सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश होने की संभावना 30 से 40 प्रतिशत के आसपास है, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे मैच का समय करीब आएगा, मौसम साफ होता जाएगा। रात के समय बारिश होने चांसेस सिर्फ 7 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि बारिश की वजह से मैच रुकने की उम्मीद बहुत कम है। इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम भी काफी बेहतरीन है, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मैच बिना किसी बड़ी बाधा के पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

पहले टी20 मैच में भारत ने दर्ज की थी एकतरफा जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया और सिर्फ 13.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और केवल 32 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी 1-1 विकेट मिला।

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग चुका है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह दूसरे टी20 में किसे मौका मिलता है ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें

16 रन, 1 विकेट और फिर इंजरी… IND vs AFG दूसरे T20 में किसे मिलेगा वरुण चक्रवर्ती की जगह मौका?

इंग्लैंड में तहलका मचाएगा बिहार का लाल, नॉटिंघमशायर ने दो मैचों के लिए किया टीम में शामिल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-14t231224-1789407883.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!