ODI World Cup 2027 में भारत का शेड्यूल, जानिए ग्रुप स्टेज में कब, कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा। हालांकि, 2 अक्टूबर से सुपर सीरीज के मुकाबले शुरू होंगे, जबकि टूर्नामेंट के मुख्य चरण यानी राउंड-2 की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला इस चरण का पहला मैच होगा। केपटाउन का न्यूलैंड्स मैदान इस बड़े मुकाबले की मेजबानी करेगा।

10 अक्टूबर को IND vs PAK मैच

भारत को राउंड-2 में ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम शामिल है। यानी टीम इंडिया को ग्रुप चरण में एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेलना होगा। भारत का पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेगा।

टीम इंडिया अपने तीसरे मुकाबले में 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच त्शवाने में खेला जाएगा। इसके बाद भारत 17 अक्टूबर को ब्लूमफोंटेन में क्वालीफायर ए के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को होगा, जब विक्टोरिया फॉल्स में उसकी टक्कर जिम्बाब्वे से होगी। इस तरह भारत को ग्रुप स्टेज में कुल 5 मुकाबले खेलने हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हैं। वहीं, ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और दूसरी क्वालीफायर टीम को जगह मिली है।

साउथ अफ्रीका की पहला मैच में न्यूजीलैंड से टक्कर

ग्रुप बी में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर को विंडहोक में मुकाबला होगा, जबकि सह-मेजबान साउथ अफ्रीका 10 अक्टूबर को केपटाउन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी पिछले संस्करणों से अलग है। इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता कई चरणों में आगे बढ़ेगी। भारत के लिए शुरुआती दौर में लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ना अहम होगा, क्योंकि टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बनाने के लिए हर मुकाबले का महत्व रहेगा।

ICC वर्ल्ड कप 2027 में भारत के ग्रुप-स्टेज मैचों का शेड्यूल 

  • 7 अक्टूबर 2027: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
  • 10 अक्टूबर 2027: भारत बनाम पाकिस्तान, जोहानिसबर्ग
  • 14 अक्टूबर 2027: भारत बनाम अफगानिस्तान, सेंचुरियन
  • 17 अक्टूबर 2027: भारत बनाम क्वालिफायर A, ब्लूमफोंटेन
  • 24 अक्टूबर 2027: भारत बनाम जिम्बाब्वे, विक्टोरिया फॉल्स

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK एशियन गेम्स फाइनल मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, ये है आसान तरीका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/ind-vs-pak-5-1790872088.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!