सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर LK आडवाणी से मिलने पहुंचे PM मोदी, सामने आईं तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के आज (बुधवार को) 25 साल पूरे हो गए हैं। नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, सीएम रहते हुए ही 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और अब नरेंद्र मोदी 12 साल से देश के पीएम हैं। इस खास मौके पर PM मोदी आज BJP के वरिष्ठ नेता LK आडवाणी से मिलने पहुंचे। PM मोदी ने LK आडवाणी को फूल भी भेंट में दिए। एक अन्य तस्वीर में दोनों नेता साथ में बैठकर बात करते हुए भी नजर आए।

25 साल पूरे होने पर दिया ‘We Will Do It’ नारा

बता दें कि आज 25 साल शासन में रहने के बाद नरेंद्र मोदी ने देश को नया नारा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता को नया संकल्प दिया और ये संकल्प ‘We Will Do It’ का है। PM मोदी का कहना है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। भारत को आत्मनिर्भर करना है। देश को दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में पहुंचाना है। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। देश में ओलंपिक का आयोजन करना है। अंतरिक्ष में तिरंगा लहराना है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने आज जो मंत्र दिया है, वो We Will Do It है।

pm modi lk advani

Image Source : REPORTERS INPUTमुलाकात के दौरान बातचीत करते दिखे PM मोदी और LK आडवाणी।

शाह ने PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने को बताया स्वर्णिम दिन

मोदी शासन के 25 साल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। PM मोदी ने 25 साल CM-PM रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इतिहास में ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे। ये यात्रा भारत कल्याण, गरीब कल्याण, गौरव की यात्रा है। PM मोदी के शासन में धारा 370 हटाई गई और नक्सलवाद खत्म किया गया।

आज हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन- CM योगी

वहीं, नरेंद्र मोदी शासन के 25 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नई पहचान दिलाई है। पीएम मोदी ने भारत को समर्थ और सशक्त बनाया है। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है।

पीएम मोदी ने देश को मजबूत नेतृत्व दिया- CM फडणवीस

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज के दिन को अद्भुत और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के सीएम के रूप में शुरू हुई ये यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के महायज्ञ तक पहुंच गई है। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस बोले कि पीएम मोदी ने देश को मजबूत नेतृत्व दिया है। 12 साल में अर्थव्यवस्था को टॉप 5 में लाए। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 2047 में हम विकसित भारत बनाएंगे। तमाम NDA नेताओं ने भी PM मोदी को इस मौके पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें- ’25 साल तक चुनाव जीतते रहना कोई छोटी बात नहीं’, उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी के 25 साल के सफर पर दी बधाई

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!