भुवनेश्वर कुमार ने कब खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच, अचानक कैसे हो गई टीम इंडिया में वापसी

टीम इंडिया इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। वहां वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से होगी। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बाकी सब तो ठीक है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच कब खेला था और तब उनका प्रदर्शन कैसा था, ये हम आपको बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि अचानक ऐसा आखिर क्या हुआ कि बीसीसीआई को भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई। 

अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई विदाई, प्रज्ञान ओझा बने अंतरिम चीफ

बीसीसीआई ने भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार जब टीम का सिलेक्शन हुआ तो नजारा कुछ अलग था। पिछले काफी वक्त से चीफ सिलेक्टर रहे अजीत अगरकर की छुट्टी हो चुकी है। इसका ऐलान बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक रूप से कर दिया गया है। इस बीच प्रज्ञान ओझा को फिलहाल अंतरिम चीफ बनाया गया है। उनकी मौजूदगी में टीम सिलेक्ट हुई। टीम इंडिया के कप्तान तो श्रेयस अय्यर ही रहेंगे, साथ ही भुवनेश्वर कुमार का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है। 

साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही भूवी ने खेला था आखिरी मुकाबला

भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अब से करीब चार साल पहले 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के ​खिलाफ नेपियर में खेला था। तब भुवनेश्वर को मैच में चार ओवर डालने का मौका मिला था, लेकिन 35 रन देने के बाद भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद भूवी को दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि अब वे टीम में वापस आ गए हैं और उम्मीद है कि वे प्लेइंग इलेवन में भी नजर आएंगे। 

कहीं अजीत अगरकर तो नहीं थे भुवनेश्वर कुमार की वापसी में रोड़ा

जहां तक भुवनेश्वर कुमार के इतने दिनों में टीम से बाहर रहने की बात की जाए तो इसको लेकर पक्के तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि भुवी अजीत अगरकर की वजह से वापस नहीं आ पा रहे थे। दरअसल अजीत अगरकर पुराने खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर नई टीम इंडिया बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे। इसीलिए आपने देखा भी होगा कि पिछले करीब दो तीन साल से नए नए खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं, वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल दिखाने के बाद भी वापसी नहीं कर पा रहे हैं। 

क्या आरपी सिंह चाहते थे भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी

भुवनेश्वर कुमार यूपी के ताल्लुक रखते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरपी सिंह चाहते थे कि भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो जाए, लेकिन उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा था। आरपी सिंह भी यूपी के ही हैं। अब जबकि प्रज्ञान ओझा अं​तरिम चीफ बन गए हैं तो आरपी ने फिर से भूवी को लेकर बात छेड़ी और इस बार वे उन्हें टीम में वापसी कराने में कामयाब भी हो गए। हालांकि इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी श्रेयस अय्यर का धमाका, एक झटके में मारी 18 स्थानों की लंबी छलांग

शुभमन ​गिल इतिहास रचने के करीब, आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को नुकसान, केएल राहुल ने मारी लंबी छलांग

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/bhuvneshwar-kumar-getty-1791370871.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!