सूरत में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई पानी की टंकी अचानक ढह गई

सूरत जिले के मांडवी तालुका के अरेथ गांव के ताड़केश्वर इलाके में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई पानी की टंकी के अचानक ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई. 11 लाख लीटर की क्षमता वाला यह विशाल टैंक परीक्षण के दौरान ढह गया।

जानकारी के मुताबिक, टेस्टिंग के लिए टैंक में करीब 9 लाख लीटर पानी भरा गया था. इसी दौरान टंकी का एक हिस्सा अचानक जमीन से नीचे गिर गया और पूरी पानी टंकी ध्वस्त हो गयी. इस हादसे में काम पर मौजूद तीन मजदूर घायल हो गये. जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी और न ही ठेकेदार मौके पर मौजूद था. इससे निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और संभावित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह पानी टंकी कई गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई थी। लेकिन टंकी के ध्वस्त होने से अब स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बताया गया है कि प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन लोगों में इस बात को लेकर संशय है कि जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी या नहीं.

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!