आयुष्मान खुराना ने छोटे बजट की फिल्मों को दिया बढ़ावा, ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ का किया जिक्र

FICCI फ्रेम्स के पहले दिन एक्टर आयुष्मान खुराना ने ‘सिनेमा एट क्रॉसरोड्स – द रूल्स ऑफ द बिग स्क्रीन’ सेशन में सिनेमा को लेकर अपने विचार शेयर किए। ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले एक्टर ने कहा कि आज के दौर में, जब दर्शकों के पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई स्टार्स तक पहुंच है तब किसी फिल्म की स्क्रिप्ट और उसकी असलियत ही उसकी थिएटर में सफलता के लिए ज्यादा जरूरी है। आयुष्मान खुराना ने इस दौरान 2026 में रिलीज हुई कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ की सफलता के बारे में भी बात की। इस सेशन में फिल्ममेकर श्रीराम राघवन और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में इंडिया थिएट्रिकल के VP और मैनेजिंग डायरेक्टर डेंजिल डायस भी शामिल हुए।

आयुष्मान खुराना ने छोटे बजट की फिल्मों पर कही ये बात

न्यूज एजेंसी PTI की ताजा जानकारी के अनुसार थिएटर बिजनेस के मौजूदा हालात पर बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ जैसी कम बजट वाली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस पर खुशी जाहिर की। एक्टर ने कहा, ‘हनुमान अंश और ऑब्सेशन दो अलग-अलग दुनिया की फिल्में हैं। दोनों कम बजट वाली फिल्में हैं। मुझे लगता है कि हमें ऐसी ही फिल्में बनानी चाहिए। हमें बजट का ध्यान रखना चाहिए और लोगों से ज्यादा जुड़ना चाहिए। यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं।’

उड़ता तीर के बारे में आयुष्मान खुराना ने की बात

आयुष्मान ने आगे कहा कि उनका हमेशा से मानना ​​रहा है कि कहानी, एक्टर या स्टार से बड़ी होनी चाहिए। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का उदाहरण दिया, जो एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। उन्होंने कहा, ‘अपनी पहली फिल्म से ही मेरा मानना ​​रहा है कि कहानी ही असली सुपरस्टार होती है। हालांकि, मैंने पिछले 20 सालों में कई तरह की फिल्में की हैं – कुछ खास प्रोजेक्ट्स से लेकर आम फिल्में तक, लेकिन अब मैं अपनी असल पहचान की ओर लौट रहा हूं, जो असलियत और सच्चाई पर आधारित है। अगर हम लोगों को असल और सच्ची कहानी दिखाएं तो वे उसे पसंद करते हैं। मेरी अगली फिल्म उड़ता तीर कुछ अलग तरह की है, लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि मैं अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं। यह मेरा जॉनर है।’

‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें लोग महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं। 2 करोड़ की फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। पहली बार फिल्म बनाने वाले करी बार्कर की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने थिएटर्स में जबरदस्त कमाई करते हुए बॉक्स ऑफ़िस पर $300 मिलियन से ज्यादा का कलेक्शन किया। सिर्फ़ $7 लाख (700K डॉलर) के छोटे से बजट में बनी थी।

(Input – PTI)

ये भी पढ़ें – समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया रोस्ट, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ‘पति पत्नी और वो 2’ पर कसा तंज

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!