ब्यूटी पार्लर जा रही थी पत्नी, पति ने सड़क पर ही चाकू से रेत दिया गला, हुई मौत

वलसाड: गुजरात के वलसाड जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

वलसाड जिले के वापी के छरवाड़ा में सनसनीखेज मामला आया, जिसमें पति ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। वापी के छरवाड़ा ​इलाके में साईं संस्कार बिल्डिंग के बाहर पति ने इस घटना को अंजाम दिया।

मृतक पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जिस समय ये घटना घटी, पत्नी ब्यूटी पार्लर ही जा रही थी। 

32 साल थी मृत महिला की उम्र

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, छरवाड़ा स्थित साईं संस्कार बिल्डिंग में रहने वाली सीमा (उम्र 32 वर्ष) का विवाह परेश कंटारिया से हुआ था। उनके दांपत्य जीवन में एक बच्चा है। हालांकि, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिससे तंग आकर सीमा पिछले चार वर्षों से अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी और ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना जीवनयापन कर रही थी।

​मंगलवार को सीमा रोज की तरह अपने घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह इमारत के बाहर पहुंची, आरोपी पति परेश अचानक सामने आ गया। सीमा कुछ समझ पाती या अपनी जान बचा पाती, उससे पहले ही परेश ने चाकू से उसका गला रेत दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण सीमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​दिनदहाड़े हुई इस वारदात को देखकर स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डूंगरा पुलिस स्टेशन के पी.आई. बी.एन. गोहिल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, पंचनामा किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने पहले भी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था, जिसके अपराध में वह जेल जा चुका था। डूंगरा पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

लेकिन वलसाड की ये घटना वाकई लोगों को चौंका रही है कि कोई कैसे इतनी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या बीच सड़क पर कर सकता है। 

इससे पहले खबर सामने आई थी कि मुस्कान से भी खतरनाक जामनगर की पृथ्वी निकली थी। उसने पति को मारकर 2 साल तक फैक्ट्री में ‘दफन’ रखा था। (रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)

ये भी पढ़ें- 

पत्नी के प्रेमी ने की पति की हत्या, शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंका; आरोपी गिरफ्तार



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/valsad-1790736264.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!