अभी तक आपने हाथ का ब्लड प्रेशर चेक किया होगा या कभी अस्पताल में करवाया होगा। ब्लड प्रेशर हाई है या लो इसका पता लगाने के लिए बीपी की जांच कराई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैर में भी ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है। जी हां पैर का ब्लड प्रेशर चेक करने से शरीर में ब्लॉकेज का पता लगता है। आप घर में मौजूद बीपी की मशीन से ही पैर का ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं। इस टेस्ट को आसानी से घर में आप खुद कर सकते हैं। इसे निकालने के लिए पैर के टखने के ऊपर वाले बीपी को दोनों हाथों में से अधिक वाले ऊपर वाले ब्लड प्रेशर से भाग देकर निकाला जाता है।
पैर का बीपी कैसे नापते हैं?
आपके पास घर में ब्लड प्रेशर नापने की जो मशीन होती है उसी मशीन से पैरों का ब्लड प्रेशर भी नापा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने हाथ का ब्लड प्रेशर चेक करें। मशीन में आने बीपी की रीडिंग नोट कर लीजिए और उसके लिख लीजिए। आप दो रीडिंग नोट कर लें। अब इसी बीपी चेक करने वाले कफ को अपनी एंकल के ऊपर पैर पर बांधना है और मशीन ऑन करके ब्लड प्रेशर की रीडिंग नापनी है। आपको हाथ और पैर दोनों की रीडिंग नोट करनी है।
पैर और हाथ के बीपी से ब्लॉकेज का पता चलता है
आपको ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए हाथ और पैर के ब्लड प्रेशर की ऊपर वाली रीडिंग नोट करनी है। नीचे वाली रीडिंग का इसमें कोई मतलब नहीं होता है। अब दोनों रीडिंग को आपको डिवाइड करना है। आपको पैर की रीडिगं को हाथ की रीडिंग से डिवाइड करना है। अगर ये रीडिंग आपकी 1.0 से 1.3 है तो ये नॉर्मल रेंज है। 1.4 से ज्यादा है तो धमनियों का सख्त या कैल्सीफाइड होना का खतरा हो जाता है। लेकिन अगर ये 0.9 से कम आती है तो इसका मतलब काफी संभावना होती है कि आपके शरीर में आपके हार्ट में कहीं न कहीं आर्टरीज में ब्लॉकेज है।
पैर का ब्लड प्रेशर कम आना
अगर आपके पैर का ब्लड प्रेशर हाथ के ब्लड प्रेशर से कम आता है तो समझ लें कहीं ब्लॉकेज हो सकती है। ये केवल नेगेटिव रूल आउट टेस्ट है। अगर ये टेस्ट नॉर्मल है तो आपके ब्लॉकेज की संभावना रूल आउट नहीं होती है। लेकिन रेंज से कम है तो आपके शरीर में ब्लॉकेज का संकेत है। इसे गंभीरता से लें और डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)









